एक्सप्लोरर

QR कोड स्कैन से हो रहे हैं बड़े फ्रॉड, पेमेंट करते वक्त रहें सावधान

आजकल बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है. अब साइबर अपराधी QR कोड स्कैनिंग के जरिए भी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं.

आजकल ज्यादातक काम के लिए हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं. फल सब्जी खरीदने से लेकर शॉपिंग मॉल्स और पेट्रोल पंप पर भी हम QR कोड स्कैन करके ऑनलाइन पेमेंट करते हैं. लेकिन अब आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. आजकल साइबर क्रिमिनल्स QR कोड के जरिए बड़े फ्रॉड कर रहे हैं. साइबर अपराधियों ने इसे एक नया हथियार बना लिया है. आज हम आपको बता रहे हैं QR कोड फिशिंग क्या है.

आपको बता दें सबसे पहले जापान में QR कोड बनाया गया था. अब नोटबंदी के बाद से भारत में भी तेजी से इसका चलन बढ़ा है. ऐसे में अगर आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो आपको बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है. आपकी ज़रा सी लापरवाही से आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है. इस तरह अपराधी लाखों करोड़ों का चूना लगा रहे हैं. हालांकि अगर आप कुछ सावधानी बरतें तो आपका पैसा बच सकता है.

कैसे होता है QR फ्रॉड

इन दिनों लोग डिजिटल लेन-देन की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन साइबर फ्रॉड की घटनाएं सामने आती रहती है. कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करते वक्त हम QR कोड को स्कैन करते हैं और पैसे ट्रांसफर करते है. बस इसी कार फायदा फ्रॉडस्टर उठाते है. ऐसे लोग QR कोड को बदल देते है. जिससे आपका पेमेंट फ्रॉडस्टर के अकाउंट में चला जाता है. QR कोड को बदल कर दूसरा QR कोड डाल देने को ही QR कोड फिशिंग कहते है. इससे आपके पैसे दुकानदार के पास न जाकर फ्रॉडस्टर के अकाउंट में चले जाते हैं.

कैस बरतें सावधानी

  • अपराधी आपको मैसेज या ई-मेल पर QR कोड सेंड कर सकता है. आपको 10,000 की लॉटरी लगने की बात कह सकता है. आपको यूपीआई पिन देकर पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर लेने के लिए कहेगा. आपको ऐसी किसी तरह की बातों में नहीं आना है. इससे आपका अकाउंट साफ हो सकता है.
  • अगर आपसे कोई यूपीआई पिन मांगे तो बिल्कुल नहीं देना है. इससे आपको लगेगा कि लॉटरी या किसी तरह के ऑफर वाले पैसे आपके अकाउंट में आएंगे. लेकिन आपके पैसे स्कैमर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे.
  • किसी दुकान के बाहर लगे QR कोड या पेट्रोल पंप पर लगे QR कोड को स्कैन करते समय अलर्ट रहें. स्कैमर ओरिजनल QR कोड को अपने QR कोड से बदल सकते हैं.
  • ध्यान रखें जब भी QR कोड स्कैन करके पेमेंट करें तो रिसीवर का नाम जरूर कन्फर्म कर लें.
  • मैसेज और ई-मेल पर आए अनजान और नए QR कोड को स्कैन करने से बचें.
  • अपने फोन के कैमरे से सीधे QR कोड स्कैन के बजाय ऐप का इस्तेमाल करें. ऐसी एप्स से कोड स्कैन करें जो QR कोड की डिटेल्स भी बताती हो.
  • किसी भी गलत ट्रांजैक्शन पर तुरंत एक्शन लें. फ्रॉड का शिकार होने पर इसकी शिकायत साइबर सेल में करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद, जानें तरीका
Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद, जानें तरीका
टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?
टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?
boAT के 4 बेहतरीन पार्टी स्पीकर्स, Karaoke से RGB लाइट्स तक मिलेंगे ये फीचर्स
boAT के 4 बेहतरीन पार्टी स्पीकर्स, Karaoke से RGB लाइट्स तक मिलेंगे ये फीचर्स
हर सेटअप के लिए बजट में साउंडबार, Boat Aavante Bar के 6 ऑप्शन देखें
हर सेटअप के लिए बजट में साउंडबार, Boat Aavante Bar के 6 ऑप्शन देखें

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर नवीन पटनायक का बड़ा बयान, 'SIR प्रक्रिया पर...'
CEC ज्ञानेश कुमार पर नवीन पटनायक का बड़ा बयान, 'SIR प्रक्रिया पर...'
एक दिन में कितना कारोबार करते हैं बैंक, तीन दिन की हड़ताल से कितना नुकसान?
एक दिन में कितना कारोबार करते हैं बैंक, तीन दिन की हड़ताल से कितना नुकसान?
Embed widget