एक्सप्लोरर

Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता

Email Hacked: कही आपका पर्सनल ईमेल अकाउंट किसी डेटा लीक का शिकार तो नहीं हो गया है? कई बार हमें इसकी भनक भी नहीं लगती और हमारा जरूरी डेटा खतरे में आ जाता है. जान लें कैसे कर सकते हैं चेक.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • मजबूत, अलग पासवर्ड और संदिग्ध लिंक से बचें।

Email Hacked: आज के दौर में ईमेल अकाउंट सिर्फ मेल भेजने या रिसीव करने की चीज नहीं है. बल्कि इसमें बैंक खातों से लेकर सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑफिस के जरूरी दस्तावेजों तक, हर जगह लॉग-इन किया जाता है. ऑनलाइन अकाउंट्स का पासवर्ड भूल जाने पर भी रीसेट लिंक मेल पर ही आता है. इसलिए अगर आपका ईमेल अकाउंट किसी हैकर के हाथ लग जाए तो आपकी प्राइवेसी और पैसों दोनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. 

कई बार स्कैमर्स चुपचाप डेटा में सेंध लगा लेते हैं और हमें महीनों तक इसकी भनक तक नहीं लगती है. क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ईमेल का आप रोज इस्तेमाल कर रहे हैं वह पहले कभी किसी डेटा लीक में खतरे में पड़ चुका है या नहीं? अगर आप भी इस बात को लेकर अनजान हैं और अपने अकाउंट को पूरी तरह से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि आपका ईमेल सेफ है या नहीं.

 ऐसे चेक करें आपका ईमेल सेफ है या नहीं

अपने ईमेल आईडी के लीक होने का सच जानने के लिए आपको किसी बड़े सॉफ्टवेयर या महंगे एंटीवायरस की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसके लिए इंटरनेट पर Have I Been Pwned नाम की एक बेहद भरोसेमंद और सेफ वेबसाइट मौजूद है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स करते हैं. आपको बस अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में इस वेबसाइट को खोलना है और इसके सर्च बॉक्स में अपनी वह ईमेल आईडी दर्ज करनी है जिसकी आप जांच करना चाहते हैं. 

ईमेल लिखकर जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे यह वेबसाइट तुरंत पूरी दुनिया में हुए पिछले सभी डेटा लीक और हैकिंग मामलों के रिकॉर्ड को खंगाल लेगी. अगर आपकी ईमेल आईडी किसी भी पुरानी लीक हुई लिस्ट में शामिल होगी तो वेबसाइट लाल रंग के साथ चेतावनी दे देगी कि आपका डेटा खतरे में आ चुका है. वहीं अगर आपका ईमेल पूरी तरह से सेफ होगा, तो स्क्रीन पर हरी पट्टी आ जाएगी जिसका मतलब है कि आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है.


Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता

अगर लीक हो गया है ईमेल तो क्या करें?

मान लीजिए कि आपने चेक किया और वेबसाइट ने बता दिया कि आपका ईमेल एड्रेस किसी डेटा लीक में आ चुका है. तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है ऐसे में आप बिना एक सेकंड गंवाए अपने उस ईमेल अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदल दें. नया पासवर्ड हमेशा ऐसा मजबूत बनाएं जिसमें अंग्रेजी के बड़े-छोटे अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर मिले हुए हों जिससे कोई दूसरा उसे आसानी से गेस न कर सके. 

इसके अलावा अपने अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA को तुरंत ऑन कर लें. जिससे जब भी कोई किसी दूसरे डिवाइस से लॉग-इन करने की कोशिश करे तो आपके फोन पर एक ओटीपी आए बिना वह आगे न बढ़ सके. इसके साथ ही यह भी चेक कर लें कि कहीं आपके अकाउंट में कोई ऐसा अनजान थर्ड-पार्टी ऐप या डिवाइस तो कनेक्ट नहीं है जिसे आपने परमिशन न दी हो अगर ऐसा दिखे तो उसे तुरंत वहां से हटा दें.


Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता

यह भी पढ़ें: Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका

अपने ईमेल अकाउंट को ऐसे रखें सेफ 

आपका ईमेल भविष्य में कभी भी हैकर्स के हत्थे न चढ़े. इसके लिए यह ध्यान रखें कि कभी भी एक ही पासवर्ड को अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स के लिए इस्तेमाल करने की गलती न करें क्योंकि एक जगह से लीक होने पर बाकी जगह के अकाउंट भी खतरे में पड़ जाते हैं. 

किसी भी अनजान या फिशिंग लिंक पर अपनी ईमेल आईडी डालकर साइन-अप करने से हमेशा बचें खासकर उन वेबसाइट्स पर जिनकी कोई क्रेडिबिलिटी न हो. अपने ब्राउज़र या पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करके हमेशा मजबूत और अलग पासवर्ड सेट करें और समय-समय पर उन्हें बदलते रहें. अगर आप इन छोटी-छोटी लेकिन बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका ईमेल अकाउंट हमेशा साइबर ठगों से बचा रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jio Voice Only Plans : डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
डेटा के बिना भी एक्टिव रहेगा Jio नंबर, जानें कितने रुपये से शुरू हैं प्लान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान पर जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Embed widget