एक्सप्लोरर

Video Game: गेम के चक्कर में गई बच्चे की जान, जानें बच्चों को कैसे दिलाएं खतरनाक गेमिंग लत से छुटकारा

Deaths due to gaming addiction in India: भारत में वीडियो गेम की खतरनाक लत ने एक और बच्चे की जान ले ली है. आइए हम आपको इस घटना के बारे में बताते हैं और इस लत से बच्चों को बचाने का तरीका भी बताते हैं.

Gaming Industry: गेमिंग इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में अपने पैर पसारे हैं. खासतौर पर भारत में पिछले कुछ सालों में मोबाइल गेमिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. भारत में 15-25 साल उम्र की आबादी काफी ज्यादा है, जो मोबाइल गेमिंग के प्रति काफी ज्यादा आकर्षित है. 

भारत के ये गेमर्स फ्री फायर मैक्स, बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी, जीटीए 5, इंडियन बाइक ड्राइविंग 3डी जैसे कई गेम्स खेलते हैं. हालांकि, इस बढ़ती गेमिंग इंडस्ट्री ने छोटे और किशोर अवस्था के बच्चों के लिए खतरा भी पैदा कर दिया है.

वीडियो गेम के चक्कर में गई जान

पिछले 5-6 सालों में अलग-अलग मोबाइल गेम्स की लत में फंसकर कई बच्चों ने अपनी जान दे दी है और कई बच्चों ने अपनी जान को खतरे में भी डाला है. ऐसा ही एक नया मामला महाराष्ट्र के शहर पुणे से आया है. पुणे में रहने वाले आर्य श्रीराव दसवीं क्लास में पढ़ते थे और उन्हें मोबाइल गेम की काफी ज्यादा लत गई थी. 

आर्य की लत इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि उसने उनकी जान भी ले ली. आर्य ने मोबाइल गेम खेलते-खेलते 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी और उनकी मौत हो गई. बीबीसी हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्चे के माता-पिता ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह एक वीडियो गेम खेल रहा था. वह दिन-रात, सुबह-शाम, सोते-जागते सिर्फ उसी वीडियो गेम को खेलता रहता और उसी के बारे में सोचता रहता था.

माता-पिता ने बताया कि वीडियो गेम की लत उनके बच्चे को इतनी ज्यादा लग गई थी कि उन्हें अपने बच्चे के व्यवहार में बदलाव भी नज़र आ रहा था. उन्होंने आर्य को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो उस लत से बाहर नहीं निकल पाया और अंत में गेम खेलते-खेलते ही 14वीं मंजिल से कूद गया और अपनी जान दे दी. 

गेम्स की जानलेवा आदत से बच्चों को कैसे बचाएं

समय-सीमा निर्धारित करें: अगर आपका बच्चा वीडियो गेम खेल रहा है तो उसके लिए एक तय समय-सीमा तय करें और यह सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा उस समय के बाद गेम न खेले.

आउटडोर गेम्स के लिए प्रेरित करें: बच्चों को घर में बैठकर वीडियो गेम खेलने देने के बजाय उसे घर से बाहर भेजकर आउटडोर गेम जैसे क्रिकेट, बैटमिंटन, कबड्डी, खोखो, फुटबॉल, टेनिस आदि खेलने के लिए प्रेरित करें. इससे बच्चे की फिटनेस भी अच्छी रहेगी.

पेशेवर की मदद लें: अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे को वीडियो गेम की बुरी और खतरनाक लत लग चुकी है तो आप सिर्फ खुद ही बच्चों को समझाते न रहें बल्कि किसी पेशेवर काउंसलर की मदद लें और बच्चों को रोजाना काउंसलर के पास लेकर जाएं.

यह भी पढ़ें: 

BSNL ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, टेंशन में आईं Jio, Airtel और Vi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android यूजर्स के लिए बड़ा झटका! इस तारीख के बाद बंद हो जाएगा आपका पसंदीदा ऐप, जानिए क्या है वजह
Android यूजर्स के लिए बड़ा झटका! इस तारीख के बाद बंद हो जाएगा आपका पसंदीदा ऐप, जानिए क्या है वजह
iPhone Fold: भारत में कब लॉन्च होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! अब तक इतनी डिटेल्स आ चुकी हैं सामने
iPhone Fold: भारत में कब लॉन्च होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! अब तक इतनी डिटेल्स आ चुकी हैं सामने
Tech Tips: आपके आईफोन हॉटस्पॉट से कौन यूज कर रहा है डेटा? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
Tech Tips: आपके आईफोन हॉटस्पॉट से कौन यूज कर रहा है डेटा? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
Iron Body Vs Plastic Body Cooler: कौन देगा AC जैसी ठंडी हवा? खरीदने से पहले जानिए कौन खाता है ज्यादा बिजली
Iron Body Vs Plastic Body Cooler: कौन देगा AC जैसी ठंडी हवा? खरीदने से पहले जानिए कौन खाता है ज्यादा बिजली

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget