एक्सप्लोरर

BSNL ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, टेंशन में आईं Jio, Airtel और Vi

BSNL vs Jio, Airtel, Vi: जियो, एयरटेल और वीआई के द्वारा रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ाने के बाद BSNL पूरे देश में काफी एक्टिव हो गई है. अपने यूजरबेस को बढ़ाने के लिए कंपनी ने एक नई उपलब्धि हासिल की है.

BSNL: भारत की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों यानी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने जब से अपने-अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी की है तब से लाखों ग्राहकों ने भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर रुख करना शुरू कर दिया है.  

बीएसएनएल का हुआ फायदा

बीएसएनएल ने भी इस मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया है और उसके लिए हर जरूरी कदम को उठाने लगी है. पिछले करीब एक महीने में बीएसएनएल ने लाखों नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है और बीएसएनएल में नंबर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों की संख्या में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है.

अब बीएसएनएल ने अपने 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटक में एक खास माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी ने इस राज्य में 501 4G साइट्स को एक्टिव किया है. बीएसएनएल का यह कदम ग्रामीन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी गैप को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होता.

बीएसएनएल ने अपने एक आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है. 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत बीएसएनएल का लक्ष्य गांव-गांव तक हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को पहुंचाना है.

पूरे देश में 10,000 साइट्स

बता दें कि बीएसएनएल की यह उपलब्धि सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत उनकी प्रगति को दर्शाती है. कंपनी ने पहले ही पूरे देश में 10,000 4G साइट्स को स्थापित किया है. इसके अलावा, बीएसएनएल ने ग्राहकों को मुफ्त 4G सिम अपग्रेड और मुफ्त 4GB डेटा भी प्रदान किया है.

बीएसएनएल के इस कदम से कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा मिलेगा. इससे वहां के स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी. बीएसएनएल अपने इस मुहीम को भारत देश के हरेक राज्य के हरेक गांव तक पहुंचाना चाहती है.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max में OB45 Update के बाद मिड-रेंज फाइट के लिए 3 सबसे खतरनाक गन्स, जो तुरंत कर देंगे दुश्मनों का सफाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget