एक्सप्लोरर

बैन के दो महीने बाद आज से भारत में PUBG का खेल खत्म, पुराने यूजर्स के लिए एक्सेस बंद

सिंतबर महीने की शुरुआत में लगे प्रतिबंध के बावजूद पबजी गेम पुराने यूजर्स खेल पा रहे थे. लेकिन आज से सर्वर लेवल से ही भारतीय गेमर्स को इसका एक्सेस मिलना बंद हो जाएगा. यानी आज से ऑफिशियली पबजी का खेल भारत में खत्म.

नई दिल्ली: पबजी मोबाइल पर बैन लगने के बावजूद भारतीय गेमर्स अभी तक इस गेम को एक्सेस कर पा रहे थे और खेल रहे थे. लेकिन आज से यानी 30 अक्टूबर 2020 से भारत में प्लेयर्स को गेम का एक्सेस मिलना बंद हो जाएगा. भारत सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के दो महीने बाद ऐसा होने जा रहा है.

बता दें कि सितंबर में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के साथ अन्य 116 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था. यह प्रतिबंध देश में गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को हटाने के लिए लाया गया था. इसके बावजूद दोनों गेम उन प्लेयर्स के लिए चालू थे, जिनके मोबाइल फोन पर यह गेम पहले से इंस्टॉल था. लेकिन अब यह गेम सर्वर लेवल से भारतीय प्लेयर्स के लिए एक्सेस बंद कर देगा.

गुरुवार को पबजी मोबाइल ने भारत में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए से घोषणा की थी कि टेंसेंट गेम्स पबजी मोबाइल नॉर्डिक मैप: लिविक और पबजी मोबाइल लाइट दोनों के भारतीय यूज़र्स के लिए सभी सेवा और पहुंच को पूरी तरह से बंद कर देगा. भारत ने पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के साथ-साथ चीन के कई अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत लगाया गया था और देश की 'संप्रभुता और अखंडता' के लिए खतरा बताया गया था.

सरकार द्वारा प्रतिबंध लागू होने के कुछ ही समय बाद, पबजी कॉरपोरेशन ने घोषणा की थी कि उसने पबजी मोबाइल के पब्लिशिंग अधिकारों को भारत में शेन्ज़ेन-आधारित टेंसेंट गेम्स से अपने अधीन ले लिया है. यह कदम चीनी कंपनी की भूमिका पर उठे सवालों के जवाब में था. हालांकि, इस वजह से प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं आया और गेम भारत में आज भी बैन की स्थिति में है. अभी तक यह केवल गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर से हटा हुआ था, लेकिन अब आज से इसे भारत में सर्वर लेवल से बंद कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget