एक्सप्लोरर

Cyber Attacks से बचने के लिए पीएम मोदी ने सरकारी अधिकारियों को दिया 'गुरुमंत्र', बताया सतर्क रहने का तरीका

PM Modi: देश में सरकारी संस्थानों पर हो रहे साइबर हमलों से मोदी सरकार भी चिंता में है. इसी वजह से पीएम मोदी ने अधिकारियों को घर जाते समय अपने सिस्टम लॉग आउट करके जाने की सलाह दी है.

PM Modi Advice To Officials: आजकल साइबर अटैक्स का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है. भारत में भी हैकर्स ने काफी आतंक मचाया हुआ है. आम लोगों के अलावा हैकर्स सरकारी चीजों पर भी हमला करके वहां से डेटा उड़ा रहे हैं. साइबर अटैक का खतरा इतनी बड़ी चिंता की बात है कि इस पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्त की है.

इसी के चलते पीएम मोदी ने अधिकारियों को साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ी और महत्वपूर्ण सलाह दी है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार एक मीटिंग में पीएम ने अधिकारियों से पूछा है कि "क्या काम खत्म होने के बाद वो ये सुनिश्चित करते हैं कि उनका सिस्टम लॉग आउट हुआ है या नहीं, मैं करता हूं... ये साइबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है". सरकार लगाातर साइबर सुरक्षा को लेकर कदम उठा रही है. पीएम मोदी के द्वारा सरकारी अधिकारियों को दी गई इस सलाह को काफी महत्व दिया जा रहा है.

पीएम मोदी ने अधिकारियों से क्या कहा

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर ऑफिस में एक व्यक्ति को ये काम दिया जाए कि वो सबके घर जाने के बाद दफ्तर में सभी का सिस्टम चेक करके ये सुनिश्चित करें कि सभी सिस्टम लॉग आउट हो गए हैं. 

पीएम ने कहा कि वो खुद भी इस सलाह का पूरी तरह से पालन करते हैं और जाते समय अपने सिस्टम को लॉग आउट करना नहीं भूलते हैं. उन्होनें बताया कि खुले सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा ज्यादा होता है.   

इसके अलावा पीएम मोदी ने टेक जाइंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के साथ हुई मीटिंग के बारे में बताया. पीएम मोदी ने बताया कि दोनों के बीच साइबर सिक्योरिटी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी.

पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों के लिए जारी किए निर्देश

अफसरों से मीटिंग करने के बाद पीएम मोदी के आदेश पर कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों को लिखित निर्देश जारी किए हैं, जिसमें अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के सभी गाइडलाइन्स और प्रोटोकॉल को इमानदारी से पालन करने के लिए बोला गया है. चेकप्वाइंट रिसर्च फर्म की एक रिपोर्ट की माने तो पिछले 6 महीने में सरकारी संस्थानों में साइबर हमलों में तेजी देखी गई है. 2024 की पहली तिमाही में हर दिन 400 से ज्यादा अटैक किए जा रहे थे. 

सरकार के लिए साइबर सिक्योरिटी एक बड़ी चिंता बनी हुई है. इससे पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बताया था कि देशभर में पिछले साल 27 लाख साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं. गृहमंत्री ने कहा था कि साइबर ठगी के मामले बढ़े नहीं है, अब बढ़ाई गई सतर्कता की वजह से मामले सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Maths के Meta AI और ChatGPT भी हो गए कंफ्यूज़, बेहद आसान सवाल का भी दिया गलत जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में पड़े पुराने USB Cable बन सकते हैं खतरा! जानें क्या करना चाहिए?
घर में पड़े पुराने USB Cable बन सकते हैं खतरा! जानें क्या करना चाहिए?
Tech Tips: इंस्टाग्राम-यूट्यूब से इस तरीके से गायब कर सकते हैं विज्ञापन, काम आएंगे ये टिप्स
इंस्टाग्राम-यूट्यूब से इस तरीके से गायब कर सकते हैं विज्ञापन, काम आएंगे ये टिप्स
iPhone 18 Price: आईफोन 18 प्रो हो सकता है महंगा, लॉन्च से पहले प्राइस बढ़ने का बड़ा दावा
आईफोन 18 प्रो हो सकता है महंगा, लॉन्च से पहले प्राइस बढ़ने का बड़ा दावा
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget