एक्सप्लोरर

Maths के सामने Meta AI और ChatGPT भी हुए कंफ्यूज़, बेहद आसान सवाल का दिया गलत जवाब

Meta AI on Maths Question: मैथ्स यानी गणित के आगे अच्छे-अच्छे छात्रों के भी पसीने छूट जाते हैं. ऐसा ही कुछ मेटा एआई और चैटजीपीटी जैसे AI चैटमॉडल के साथ भी हुआ है.

Meta AI Given Wrong Answer: आर्टिफिशल इंटेलिजेंट के पास हमारे हर सवाल का जवाब होता है. एआई कठीन से कठीन सवाल का जवाब चुटकी में आपके सामने पेश कर देता है, लेकिन क्या मेटा एआई हर सवाल का सही जवाब देता है?

क्या मेटा एआई की तरह ही जेमिनी एआई या चैटजीपीटी सभी सवालों के सही जवाब देते हैं? यह एक ऐसा सवाल है, जिसपर पिछले कई महीनों से काफी बहस चल रही है. इस बहस को लेकर अभी तक सामने आए निष्कर्ष को समझने के बाद लगता है कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी एआई चैटबॉट शत-प्रतिशत सवालों के सही जवाब नहीं देते हैं. 

Meta AI ने दिया गलत जवाब

इसका एक नमूना हाल ही में मेटा एआई चैटबॉट के साथ देखने को मिला है. गैजेट्स नॉउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा एआई एआई चैटबॉट गणित यानी मैथ्स के एस साधारण सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया. किसी यूजर ने मेटा एआई से गणित का एक बेहद आसान सवाल पूछा लेकिन मेटा एआई ने इसका जवाब गलत दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा एआई से सवाल किया गया था कि 9.9 और 9.11 में से कौन बड़ा है. तो इसका जवाब देते हुए मेटा एआई ने 9.11 को 9.9 से बड़ा बताया. व्हाट्सऐप पर हुए इस चैट का स्क्रीनशॉट अब वायरल हो रही है. 

इस सवाल का जवाब देने के बाद यूजर ने मेटा एआई से एक और सवाल पूछा कि "9.11, 9.9 से बड़ा क्यों है, चैटबॉट ने जवाब देते हुए लिखा कि 9.9, 9.11 से 0.2 अंतर से छोटा है". एआई के जवाब में यूजर ने लिखा कि " लेकिन 9.9 तो 9.90 है, तो क्या ये 9.11 से बड़ा नहीं है".

इसके बाद एआई को गलती समझ में आई और उसने लिखा कि "आप बिल्कुल सही हैं! मैं अपना पिछली गलती के लिए माफी चाहता हूं. 9.9 वास्तव में 9.90 के बराबर है, और इसलिए 9.9, 9.11 से बड़ा है. इस एरर को पकड़ने के लिए धन्यवाद". असल में डेसिमल नंबर की तुलना करते समय डेसिमल के बाद का नंबर देखा जाता है. अगर उस तरह से हम अंतर निकालते हैं तो 9.9, 9.11 से बड़ा है.

ChatGPT ने भी दिया गलत जवाब?

यही सवाल ओपन एआई के चैटबॉट चैटजीपीटी से भी पूछा गया था. चैटजीपीटी ने भी इस सवाल का गलत जवाब दिया और कहा कि 9.9, 9.11 से बड़ा है क्योंकि 9.9 अंक 10 के करीब है जबकि 9.11 तो 9 से थोड़ा ही ज्यादा है, इसलिए 9.9 ही बड़ा है.

इसके अलावा ClaudeAI से भी सेव सवाल पूछा गया और वहां से यूज़र्स को गलत जवाब ही मिला. इस प्रयोग से इतना तो साफ हो जाता है कि किसी भी चैटबॉट पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें; Vodafone Idea के यूज़र्स के लिए आई नई मुसीबत, क्या Jio और Airtel भी रेट बढ़ाने के बाद देंगी ऐसा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget