एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने 1.25 लाख करोड़ रुपए के 3 सेमीकंडक्टर प्लान्ट की रखी नींव, कहा- 'हम इतिहास लिख रहे हैं'

Semiconductor plants in India: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'इंडियाज़ टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत इवेंट' में 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर प्लान्ट्स की नींव रखी है.

India’s Techade: Chips for Viksit Bharat: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 13 मार्च 2024 को भारत में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर प्लान्ट्स की नींव रखी. आपको बता दें कि इन तीनों सेमीकंडक्टर प्लान्स का ऐलान पहले ही हो चुका था, लेकिन आज पीएम मोदी ने खुद भारत के इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की.

पीएम मोदी ने की शुरुआत

पीएम मोदी ने इन तीन सेमीकंडक्टर प्लान्ट्स की नींव रखते हुए कहा कि, "तीन फैब यूनिट्स भारत को सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने में मदद करेंगी." पीएम नरेंद्र मोदी ने 'इंडियाज़ टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत इवेंट' के दौरान कहा कि, "आज एक ऐतिहासिक दिन है. आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बहुत बड़ा और मजबूत कदम उठा रहे हैं."

युवाओं को बताया भविष्य

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट से भी इस कार्यक्रम का वीडियो क्लिप शेयर किया. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पीएम ने कैप्शन में लिखा कि, "भारत सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग का एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है. तीन नए प्लान्ट्स इकोनॉमिक ग्रोथ और नए इनोवेशन को बढ़ावा देंगी. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि, मैं सभी देशवासियों को इस महत्वपूर्ण शुरुआत और कदम के लिए बधाई देता हूं. आज इस कार्यक्रम में ताइवान के हमारे साथी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए हैं. मैं भी भारत के इन प्रयासों से काफी उत्साहित हूं. हमारे इस अद्भूत प्रयास से देश के 60,000 से ज्यादा कॉलेज, यूनिवर्सिटीज़ और एजेकुशन इंस्टीट्यूट भी जुड़े हुए हैं. यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड ही है."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, "मैंने मंत्रालय से विशेष आग्रह किया था कि, आज का यह कार्यक्रम देश के नौजवानों के सपने का कार्यक्रम है और इसलिए इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ना चाहिए. आज का आयोजन भले ही सेमीकंडक्टर प्लान्ट्स की शुरुआत का हो लेकिन भविष्य के भारत के असली स्टेकहोल्डर्स अगर कोई है तो वो हमारे नौजवान, युवा और छात्र हैं. इसलिए, मेरी इच्छा थी कि भारत के छात्र इस ऐतिहासिक पल के साक्षी जरूर बनें."

29 फरवरी को दी गई थी मंजूरी

आपको बता दें कि 29 फरवरी को भारत के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में बनने वाले तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स को हरी झंडी दे दी थी. मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि टाटा इलेक्ट्रोनिक्स और ताइवान की पॉवरचिप सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कॉरपेरेशन (PSMC) मिलकर गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैबरीकेशन प्लांट स्थापित करेंगे.

धोलेरा के अलावा कैबिनेट ने टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड को असम में भी चिप असेंबली और टेस्टिंग यूनिट के लिए मंजूरी दे दी है. इसके अलावा गुजरात के साणंद में सीजी पावर और जापान की रेनेसा मिलकर एक सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करेंगी. सरकार के मुताबिक धोलेरा के लिए 91,000 करोड़, साणंद के लिए 7600 करोड़ और असम के लिए सेमीकंडक्टर प्लान्ट के लिए 27,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

यह भी पढ़ें:

भारत सरकार ने तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स के लिए दी मंजूरी, पहले प्लांट में खर्च होंगे 91,000 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget