एक्सप्लोरर

Video Games खेलने से बढ़ सकता है बच्चों का IQ? स्टडी में हुआ ये खुलासा

वीडियो गेम बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि वे उनके IQ स्तर को बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि वीडियो गेम अकेले बच्चों को समझदार नहीं बनाते हैं.

Video games impact on kids: हर मां-बाप अपने बच्चों को वीडियो गेम्स से दूर रखने की कोशिश करते हैं. उनका मानना होता है कि वीडियो गेम्स बच्चों के लिए खराब होते हैं और उन्हें इनकी लत लग सकती है. इसके लिए मां-बाप अपने बच्चों को वीडियो गेम्स से हटाकर आउटडोर गेम्स खिलाने पर जोर दे रहे हैं. हालांकि, स्टडी का बिल्कुल इससे उलट मानना है. 2022 में पब्लिश हुए एक स्टडी में बताया गया है कि वीडियो गेम्स खेलना बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है और इससे कुछ बच्चों का IQ स्तर भी बढ़ सकता है. भले ही यह बात चौंकाने वाली है, लेकिन स्टडी में यह भी निकलकर सामने आया कि टीवी देखने या सोशल मीडिया के इस्तेमाल से बच्चों के दिमाग पर बुरा या अच्छा असर नहीं होता.

स्टडी में वीडियो गेम्स के बारे में क्या कहा गया है?

साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी इस स्टडी में बताया गया है वीडियो गेम्स के दौरान हुए स्क्रीन टाइम का बच्चों के कोग्नेटिव योग्यताओं पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. स्टडी से यह भी पता चला कि कुछ बच्चों के लिए वीडियो गेम्स खेलना फायदे का सौदा हो सकता है.
शोधकर्ताओं का यह भी कहना था कि केवल वीडियो गेम्स खेलकर ही बच्चे समझदार नहीं बन सकते. इसके पीछे फैक्टर काम करते हैं. उन्होंने यह भी माना कि स्टडी के लिए उनका सैंपल साइज बहुत छोटा था. यानी उन्होंने अपने स्टडी के लिए कम संख्या में ही बच्चों को चुना था.

इसलिए की गई थी स्टडी

आजकल डिजिटल मीडिया का प्रसार घर-घर तक हो गया है और बच्चे भी इससे अछूते नहीं रहे हैं. ऐसे में बच्चों पर अलग-अलग प्रकार के मीडिया का प्रभाव समझना जरूरी हो जाता है. शोधकर्ताओं ने कहा कि बच्चों पर डिजिटल मीडिया के क्या-क्या प्रभाव होते हैं, यह इसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं है और यह एक बहस का मुद्दा है.

ये भी पढें-
AI की मदद से WhatsApp पर ऐसे बनाएं अपनी मनपसंद इमेज, एनिमेशन वाली फोटो भी मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget