एक्सप्लोरर

Pixel 7a लॉन्च होने के बाद काफी सस्ता हो गया Pixel 6a, लेकिन क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

Pixel 6a India Price : पिक्सल 7ए लॉन्च होने के बाद, पिक्सल 6a की कीमत में भारी गिरावट आई है. खबर में जानिए क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?

Pixel 6a India Price Drops : गूगल ने कल रात (10 मई 2023) Google I/O के दौरान Google Pixel 7a को पेश किया. इस फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. आज से इस फोन की भारत में बिक्री भी शुरू हो रही है. लेकिन, फायदे की बात यह है कि Google Pixel 7a के मार्केट में आने साथ ही Google Pixel 6a की कीमत में गिरावट आ गई है. गूगल ने पूरे इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया था. गूगल ने इवेंट के दौरान Google Pixel 7a के फीचर्स भी बताए थे और अन्य प्रोडक्ट को भी हाईलाइट किया था. खबर में जानिए इवेंट के बाद कितनी कम हुई, Google Pixel 6a की कीमत

Google Pixel 6a की कीमत में गिरावट

Google Pixel 6a अब फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में उपलब्ध है. फोन की असली कीमत 43,999 रुपये है. इसका मतलब है कि Pixel 6a की कीमत में सीधे 16,000 रुपये की गिरावट आई है. बता दें कि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले इस फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था. मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, Pixel 6a ने 2022 की तीसरी तिमाही में दुनिया भर में 10 मिलियन से अधिक यूनिट बेचीं, जिससे यह बाजार में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन में से एक बन गया था.

Google Pixel 6a क्या आपको खरीदना चाहिए?

अब सवाल है कि नया मॉडल मार्केट में आ चुका है, तो क्या आपको अभी भी एक पुराना मॉडल Google Pixel 6a को 27,999 रुपये में खरीदना चाहिए? देखिए, Pixel 6a एक शानदार कैमरा परफॉर्मेंस वाला फोन है. यह पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से एक था. अगर आप कम पैसों में बढ़िया फोन लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट डील हो सकती है. खासतौर पर उनके लिए जो 28,000 रुपये से कम कीमत में भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं. हालांकि, अगर आप कुछ हजार अधिक खर्च कर सकते हैं, तो आप लेटेस्ट Pixel 7a को भी चुन सकते हैं.

Realme 11 सीरीज जल्द होगी लॉन्च 

रियलमी इस महीने भारतीय मार्केट में अपनी लेटेस्ट सीरीज के तहत 11प्रो और 11 प्रो प्लस को लॉन्च कर सकती है. दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimesity 7000 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है. लीक्स की मानें तो रियलमी 11 प्रो प्लस में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. दूसरी तरफ, रियलमी 11 प्रो में 108MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है. 

यह भी पढ़ें - इस कंपनी ने AI इस्तेमाल करने वालों को माना बेहतर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को यूज न करने वालो को कहा बाय-बाय !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget