एक्सप्लोरर

AI की है अच्छी समझ तो मिलेगा 7.4 करोड़ का पैकेज, OTT की इस फेमस कंपनी में चल रही हायरिंग

OTT की फेमस कंपनी नेटफ्लिक्स AI बेस्ड कई पदों के लिए हायरिंग कर रही है. इन पदों के लिए करोड़ो का पैकेज कंपनी ने ऑफर किया है.

Netflix: पिछले साल चैट जीपीटी के बाजार में आने के बाद AI टूल पर काम तेजी से बड़ा है. कुछ कंपनियां खुद के AI टूल बना रही हैं तो कुछ AI बेस्ड पदों के लिए हायरिंग कर रही है. यानि अगर आपको AI की अच्छी समझ है तो आप मोटा पैसा कमा सकते हैं. OTT की फेमस कंपनी नेटफ्लिक्स AI बेस्ड एक पद के लिए आवेदन एक्सेप्ट कर रही है जिसके बदले कंपनी 7.4 करोड़ का पैकेज देगी. नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक जॉब लिस्टिंग पोर्टल पर एक प्रोडक्ट मैनेजर - मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म के लिए विज्ञापन पब्लिश किया है. इस पद के लिए कंपनी सालाना 9 लाख डॉलर का भुगतान करेगी.

पद के तहत करना होगा ये काम 

इस पद के तहत प्रोडक्ट मैनेजर को मशीन-लर्निंग प्लेटफॉर्म में सुधार और कंटेंट क्रिएट करने के लिए AI टूल का इस्तेमाल करना होगा. ये हायरिंग कंपनी के लॉस गैटोस कार्यालय के लिए हो रही है. कंपनी वेस्ट कोस्ट में भी व्यक्ति को रख सकती है. नेटफ्लिक्स 190 से अधिक देशो में देखा जाता है और करीब 230 मिलियन से ज्यादा यूजर्स इस प्लेटफार्म को मनोरंजन के लिए देखना पसंद करते हैं. कंपनी का कहना है कि वह मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म का लाभ बढ़ाने के लिए एक नए प्रोडक्ट मैनेजमेंट रोल को शुरू कर रही है. AI न केवल दर्शकों के लिए फायदेमंद है बल्कि ये कंपनी की भी कई तरह से मदद कर सकता है जिसमें रेवेन्यू प्रोसेसिंग और दूसरे काम-काज शामिल हैं.

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स AI बेस्ड जॉब्स के लिए 3 लाख डॉलर से लेकर 9 लाख डॉलर का भुगतान कर रहा है. यानि 3 करोड़ रुपये से लेकर लगभग 7 करोड़ रुपये तक. इस पोस्ट के अलावा कंपनी गेमिंग स्टूडियो के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की भी हायरिंग कर रही है. इसके लिए कंपनी 450,000 डॉलर से लेकर 650,000 डॉलर के बीच पेमेंट करेगी. इसी तरह रिसर्च साइंटिस्ट (L6) - मशीन लर्निंग एंड इनफेरेंस रिसर्च और सॉफ्टवेयर इंजीनियर L5 पदों के लिए भी कंपनी आवेदन एक्सेप्ट कर रही है. मशीन लर्निंग से जुड़े प्लेटफॉर्म के लिए सालाना वेतन 82 लाख रुपये से शुरू होता है.

अगर आपको AI की अच्छी समझ है तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन या इनके बारे में डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें; YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री में ले सकते हैं आप, 1 नहीं पूरे 3 महीने का मिलेगा लाभ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iPhone Duo Screen : iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
Aadhaar Biometrics: दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें
दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आधार में क्या कमियां? खूबियां भी जानें
Wind Turbine: 1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?
1 टन का एसी चलाना है, कितना बड़ा विंड टरबाइन जरूरी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget