एक्सप्लोरर

सेल्फी लवर्स के लिए Oppo ला रहा एक जबरदस्त कैमरा वाला फोन, लॉन्च डेट और फीचर्स जानिए 

ओप्पो जल्द भारत में अपना नया 5जी स्मार्टफोन Oppo Reno 8T को लॉन्च करने वाला है. मोबाइल फोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन यहां जानिए. 

Oppo Reno 8T: चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने रेनो 8T 5जी के लांच डेट की घोषणा कर दी है. ये स्मार्टफोन 3 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा. कंपनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की और बताया कि लोग इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ओप्पो चैनल के माध्यम से खरीद पाएंगे. स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की स्क्रीन और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. 

Oppo Reno 8T के स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 8T को कंपनी 2 वेरिएंट 4G और 5G में लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा.  मोबाइल फोन की स्क्रीन 6.67 इंच की है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. बात करें कैमरा की तो मोबाइल फोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में  5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 67 वॉट के चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. मोबाइल फोन में 8GB रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. 

कीमत

Oppo Reno 8T की कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इंटरनेट पर चर्चा है कि इस प्राइस रेंज में ये मोबाइल फोन लॉन्च हो सकता है.

ओप्पो इंडिया ने एक ट्वीट भी शेयर किया है जिसमें रणबीर कपूर इस फोन का प्रमोशन करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह वे एक व्यक्ति का फोन लेते हैं और उसे फेंक देते हैं और इसके बदले वह एक नया फोन यानी ओप्पो रेनो 8T उसे देते हैं.

7 फरवरी को वनप्लस लॉन्च करेगा कई गैजेट्स

चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वनप्लस 7 फरवरी को कई गैजेट्स बाजार में लांच करेगी. इस इवेंट में कंपनी दो नई फ़ोन वनप्लस 11 5G और वनप्लस 11R को पेश करेगी. ये दोनों ही प्रीमियम मोबाइल फोन होंगे जिनकी कीमत 45,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये के बीच हो सकती है. ध्यान रखें, अभी आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: जीमेल क्रिएटर ने गूगल और ChatGPT को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget