एक्सप्लोरर

Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro 5G हुए लॉन्च, यूज़र्स को मिलेंगे भरपूर AI फीचर्स

Oppo Reno: ओप्पो ने आज भारत में अपनी नई रेनो सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने दो फोन को लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Oppo Reno 12 5G: ओप्पो ने आज अपनी नई रेनो सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिनके नाम Oppo Reno 12 5G और Oppo Reno 12 Pro 5G है.

ये दोनों फोन एआई फीचर्स से भरपूर हैं. कंपनी ने इन फोन्स के कैमरा सेटअप से लेकर सॉफ्टवेयर तक में एआई फीचर्स की भर-भर कर दिए हैं. यूज़र्स को इस फोन में एक अच्छे डिजाइन, डिस्प्ले के साथ एक बेहतरीन एआई कैमरा सेटअप भी मिलेगा.

इन दोनों फोन की कीमत

Oppo Reno 12 को कंपनी ने 8GB RAM और 256GB के वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है.

इस फोन को 25 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Oppo Reno 12 Pro 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसका पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 36,999 रुपये है. 

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है. 

ये दोनों वेरिएंट 18 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

इस फोन पर अलग-अलग कार्ड से 4000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 9 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी.

OPPO Reno12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

इस फोन के स्क्रीन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.7 इंच की क्वॉड कर्व्ड इनफिनिट व्यू स्क्रीन दी है, जो 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन में 60/90/120Hz तक की डायनमिक रिफ्रेश रेट की सुविधा दी है. 

इस सेटअप का मेन कैमरा ऑब्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-600 सेंसर के साथ आता है, जो f/1.8 लेंस अपर्चर और 79° के एंगल सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 50MP Samsung S5KJN5 के पोर्ट्रेट कैमरा लेंस के साथ आता है. तीसरा कैमरा 8MP Sony IMX355 सेंसर के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है.

ओप्पो ने अपने इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस और पोर्ट्रेट मोड दोनों को सपोर्ट करता है. आप परफेक्ट शॉट को फ्रेम करने के लिए 0.8×, 1× और 2× ज़ूम के बीच स्विच कर सकते हैं.

यह फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 ओएस पर रन करता है. यह ओएस 3 साल के ओएस अपग्रेड्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट की गारंटी के साथ आता है.

इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 4nm कटिंग-एज प्रोसेसर के साथ आते हैं. इस फोन का यह चिपसेट ग्राफिक्स के लिए Arm Mail-G615 GPU के साथ आता है, जिससे इस फोन के ग्राफिक्स विजुअल्स भी काफी शानदार दिखते हैं. 

यह भी पढ़ें; Oppo Reno 12 Pro 5G Alternatives: ये धांसू फोन देंगे ओप्पो के इस शानदार AI स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget