एक्सप्लोरर

Oppo ने लॉन्च किया मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम वाला 5G स्मार्टफोन Find X2 Neo, Oneplus 8 pro से होगी टक्कर

Oppo Find X2 Neo एक 5G स्मार्टफोन है, और इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गये हैं. यह फोन VOOC Flash Charge 4.0 से लैस है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X2 Neo को लॉन्च कर दिया है. यह एक 5G स्मार्टफोन है,जोकि कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ आया है. इतना ही नहीं इसमें मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है ताकि हैवी इस्तेमाल के बाद भी यह गर्म नहीं होता.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइंड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का बोके सेंसर मौजूद है. इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन

परफॉरमेंस के लिए Oppo ने नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400x 1,080 पिक्सल है.कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं. पावर के लिए इसमें 4,025mAh बैटरी मिली है, जो VOOC Flash Charge 4.0 से लैस है.

कीमत 

Oppo Find X2 Neo की कीमत EUR 699 (करीब 58,000 रुपये) रखी है.यह फोन स्टैरी ब्लू और मूनलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इस फोन की बिक्री के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Oneplus 8 pro से होगा मुकाबला

Oppo Find X2 Neo का सीधा मुकाबला OnePlus 8 Pro  से होगा. भारत में OnePlus 8 Pro की कीमत 54999 रुपये (8GB+128GB) और 59999 रुपये (12GB+256GB) है. इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए क्वॉड कैमरा सेटअप (48+48+8+5MP) दिया है. फोन में 4,510mAh की बैटरी दी गई है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है.

यह भी पढ़ें 

Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ भारत में हुआ लॉन्च, Redmi 8 को मिलेगी चुनौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget