एक्सप्लोरर

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब इस ब्राउजर में आया ChatGPT जैसा फीचर, वीडियो देख चलाने का करेगा मन

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद आप ओपेरा भी अपने ब्राउजर में 'चैट जीपीटी' जैसा फीचर ले आया है. इस फीचर का नाम कंपनी ने 'Shorten' रखा है.

Opera Announces AI service: ऐसा लग रहा है मानो ये साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का रहने वाला है क्योंकि एक के बाद एक टेक दिग्गज और नए स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा कोई प्रोडक्ट या सर्विस लॉन्च कर रहे हैं. ओपन एआई के 'चैट जीपीटी' को टक्कर देने के लिए गूगल ने Bard पेश किया, फिर माइक्रोसॉफ्ट भी अपने ब्राउजर पर इस फीचर को लेकर आया और अब ओपेरा भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. ओपेरा ने भी अपने ब्राउजर पर चैट जीपीटी जैसा फीचर दे दिया है जो यूजर्स को उनकी समस्याओं को खोजने या चीजों को समझने में काफी मदद करने वाला है. ओपेरा ने ये नया फीचर मोबाइल ब्राउजर और वेब दोनों में ऐड किया है.

ओपेरा भी AI की रेस में शामिल हो गया है और कंपनी ने ब्राउजर के साइड बार में 'Shorten' नाम का टूल अटैच किया है. ये टूल कैसे काम करेगा इसे समझने के लिए हम यहां एक वीडियो जोड़ रहे हैं. वैसे जब आप ओपेरा पर कुछ भी सर्च करेंगे तो जो वेबपेज आपके सामने होगा उसके टॉप राइट कॉर्नर पर आपको Shorten का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही वेब पेज में लिखी जानकारी कम शब्दों में आपके सामने ठीक 'चैट जीपीटी' की तरह आ जाएगी. 

उदाहरण से समझिए-

अगर आप ओपेरा पर अमिताभ बच्चन के बारे में सर्च करेंगे तो ये आपको कई लिंक दिखाएगा. जब आप एक लिंक के अंदर जाएंगे तो वेबपेज में काफी जानकारी लिखी हुई होगी. ऐसे में कम शब्दों में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे 'Shorten' बटन पर क्लिक करना होगा. बटन दबाते ही लेफ्ट साइड में तुरंत पांच से छह लाइनों में जानकारी आपके सामने आ जाएगी और आपको पूरे लंबे आर्टिकल या पैराग्राफ को पढ़ने की जरूरत नहीं होगी. 

ओपेरा के को-सीईओ Song Lin ने कहा कि कंपनी पिछले 25 सालों से लगातार लोगों को बेहतर सर्विस देने पर काम कर रही है. हाल फिलहाल में एआई टूल काफी पॉपुलर हुए हैं इसलिए अब कंपनी यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए इसे अपने सभी प्लेटफार्म में जोड़ रही है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर मिलेंगी LIC की ये 11 सर्विस, एक क्लिक में 25 करोड़ लोगों को मिलेगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
Diwali Sale Gadgets : घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
Cyber Fraud: हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर
हैकर्स ने बनाया अपना प्ले स्टोर, किराए पर मिलते हैं ठगी के सॉफ्टवेयर
AI Fashion App: अलमारी में रखे कपड़ों से AI बनाएगा नए आउटफिट, Meta का नया ऐप
अलमारी में रखे कपड़ों से AI बनाएगा नए आउटफिट, Meta का नया ऐप

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
Azam Khan Arrest Live: गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget