एक्सप्लोरर

होने जा रहा है कमाल! ChatGPT से वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी करेगी यह काम

ChatGPT यूजर्स को जल्द ही वीडियो जनरेट करने का ऑप्शन मिलने वाला है. दरअसल, कंपनी अपना वीडियो मॉडल ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है.

OpenAI ने ChatGPT लॉन्च कर तहलका मचा दिया था. अब कंपनी इसमें एक और शानदार फीचर जोड़ सकती है. अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही ChatGPT में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर यूजर अपनी पसंद का वीडियो भी जनरेट कर सकते हैं. बता दें कि अभी कंपनी का टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल केवल सोरा की वेबसाइट पर मौजूद है. जल्द ही इसे ChatGPT में इंटीग्रेट किया जा सकता है. इसके बाद यूजर्स अपने सवालों के जवाब के साथ-साथ इस चैटबॉट से वीडियो भी जनरेट करवा सकेंगे.

कंपनी के अधिकारी ने दिए संकेत

OpenAI ने शुक्रवार को संकेत दिए हैं कि वह अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल सोरा को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है. सोरा के प्रोडक्ट हेड रोहन सहाय ने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है. अभी तक इस बारे में कोई समयसीमा सामने नहीं आई है, लेकिन सहाय ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा सकता है ताकि यूजर वीडियो भी जनरेट कर सके. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसमें यूजर्स को सोरा की वेबसाइट के मुकाबले कम कंट्रोल मिलेंगे.

इसलिए अलग प्रोडक्ट के तौर पर आया था सोरा

सहाय ने कहा कि सोरा को इसलिए अलग प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था ताकि ChatGPT को जटिल होने से बचाया जा सके. अब इस क्षेत्र में मुकाबला लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में AI चैटबॉट में वीडियो जनरेशन टूल को शामिल कर OpenAI आगे निकल सकती है. इसके साथ ही अधिक यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेने के लिए राजी किया जा सकता है.

चीनी कंपनियों ने कड़ा किया मुकाबला

पिछले कुछ समय से चीनी कंपनियां एक के बाद एक शानदार AI मॉडल लॉन्च कर रही है. इससे OpenAI समेत अमेरिकी कंपनियों की नींद उड़ी हुई है. चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बेहद सस्ता एआई मॉडल लाकर तहलकता मचा दिया था. अब दूसरी चीनी कंपनियां भी दमदार एआई मॉडल ला रही हैं.

ये भी पढ़ें-

स्कैमर्स की चाल में बुरा फंसा बुजुर्ग, CBI अफसर बनकर ठग लिए लाखों, Scam से खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India From Ai To Chandrayaan: AI से लेकर चंद्रयान तक, भारत की टेक यात्रा एक नजर में
AI से लेकर चंद्रयान तक, भारत की टेक यात्रा एक नजर में
वैज्ञानिकों का कमाल! खुद टूटकर जुड़ जाएगी ये इलेक्ट्रॉनिक स्किन, जानें टेक्नोलॉजी
वैज्ञानिकों का कमाल! खुद टूटकर जुड़ जाएगी ये इलेक्ट्रॉनिक स्किन, जानें टेक्नोलॉजी
MagSafe और Qi Wireless Charging में क्या अंतर, जानें कौन बेहतर?
MagSafe और Qi Wireless Charging में क्या अंतर, जानें कौन बेहतर?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget