एक्सप्लोरर

Google के बुरे दिन हुए शुरू! Open AI ने ChatGPT के बाद लॉन्च किया SearchGPT

Google Search vs SearchGPT: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन यानी गूगल को टक्कर देने के लिए ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने एक नया सर्च इंजन लॉन्च किया है, जिसका नाम SearchGPT है.

SearchGPT: आजकल इंटरनेट दुनिया के ज्यादातर लोगों की एक बड़ी जरूरत बन चुका है. लोगों की डेली लाइफ में इंटरनेट एक मुख्य हिस्सा बन चुका है. इंटरनेट पर लोगों को कुछ भी सर्च करना होता है तो, ज्यादातर लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि गूगल इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ा सर्च इंजन है. अभी तक गूगल को टक्कर देने वाला कोई भी दूसरा सर्च इंजन मार्केट में नहीं आया है और इसलिए अभी तक गूगल के अच्छे दिन चल रहे थे.

ओपन एआई ने लॉन्च किया अपना सर्च इंजन

अब शायद गूगल के अच्छे दिन खत्म होने वाले और बुरे दिन शुरू होने वाले हैं, क्योंकि उनके सर्च इंजन को टक्कर देने के लिए एआई चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपन एआई (Open AI) ने अपना एक नया सर्च इंजन लॉन्च किया है, जिसका नाम सर्च जीपीटी (SearchGPT) है.  बता दें कि ओपन एआई वही कंपनी है, जिसने दुनिया का पहला एआई चैट मॉडल (AI Chat Model) की शुरुआत की थी, जिसका नाम चैटजीपीटी है.

चैटजीपीटी ने लॉन्च होते ही काफी लोकप्रियता और सफलता हासिल कर ली. लोगों ने चैटजीपीटी के जरिए एआई चैट मॉडल का इस्तेमाल करना सीखा, और अब मार्केट में गूगल की एआई मॉडल जेमिनी (Gemini), माइक्रोसॉफ्ट का एआई मॉडल कोपायलट (Copilot), भारतीय कंपनी ओला की एआई मॉडल कृत्रिम (Krutrim) समेत दुनियाभर में कई कंपनियों ने एआई चैट मॉडल लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस मुहीम की शुरुआत ओपनएआई ने की थी.

गूगल को मिलेगी कड़ी टक्कर

अब इस कंपनी ने अपना सर्च इंजन लॉन्च किया है, जिसका नाम सर्च जीपीटी है. उनका यह सर्च इंजन चैटजीपीटी की मदद करने के साथ-साथ लोगों को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन यानी गूगल का एक अच्छा विकल्प भी देगा. ओपन एआई के इस सर्च इंजन की सबसे खास बात है कि यह एआई बेस्ड सर्च इंजन है, जो यूज़र्स को पहले के मुकाबले में काफी तेज और सटीक सोर्स के साथ जवाब देंगे.

कंपनी ने फिलहाल इसे कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही लॉन्च किया है, क्योंकि वो इस नए सर्च इंजन की टेस्टिंग कर रहे हैं. हालांकि, अगर आप इस सर्च इंजन को टेस्ट करना चाहते हैं, तो कंपनी द्वारा जारी किए गए वेटलिस्ट को जॉइन कर सकते हैं.

ओपन एआई ने क्या कहा?

ओपन एआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि, हम अभी इस नए सर्च इंज सर्च जीपीटी की टेस्टिंग कर रहे हैं. यह नए एआई फीचर्स का एक प्रोटोटाइप है, जो यूज़र्स को काफी कम समय में यानी काफी तेजी से किसी भी पूछे गए सवाल का जवाब और उसका सोर्स भी बताएगा. इससे यूज़र्स का समय बचेगा. कंपनी ने बताया है कि हमने अभी इसे छोटे यूजर ग्रुप के लिए रिलीज किया है, जो हमें इस सर्च इंजन का इस्तेमाल करके फीडबैक देंगे. इससे हम इसे चैटजीपीटी के साथ भी जोड़ पाएंगे.

 

गूगल भी अपडेट कर रहा सर्च इंजन

आपको बता दें कि गूगल भी अपने सर्च इंजन को एआई के जमाने के हिसाब से अपडेट कर रहा है और अपने सर्च इंजन में एआई को जोड़ने का काम कर रहा है. हालांकि, गूगल के इस काम से पहले ही ओपन एआई ने एआई बेस्ट सर्च इंजन लॉन्च कर दिया है. अब देखना होगा कि यूज़र्स को ओपन एआई का यह नया एआई बेस्ट सर्च इंजन यानी सर्च जीपीट गूगल सर्च से ज्यादा पसंद आता है या नहीं. 

यह भी पढ़ें:

iPhone Price Drop: भारत में सस्ते हुए आईफोन, पढ़ें और जानें हरेक मॉडल्स की घटी हुई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget