एक्सप्लोरर

Online Fraud: 'मैं MS Dhoni हूं, मुझे 600 रुपये...', IPL के बीच लोगों को यूं ठग रहे स्कैमर्स

Online Scam Alert: आईपीएल के दौरान स्कैमर्स ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. सोशल मीडिया पर एम एस धोनी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है.

Online Scam: इस वक्त आईपीएल के सीजन के चलते लोगों में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन अब इसका फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक स्कैमर ने पहले तो खुद को क्रिकेटर एम एस धोनी बताया और बाद में शख्स से पैसे ऐंठ लिए. इतना ही नहीं स्कैमर ने एम एस धोनी की फोटो के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का स्लोगन भी भेजा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर को मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि हाय, मैं एम एस धोनी हूं...आपको अपने प्राइवेट अकाउंट से मैसेज भेज रहा हूं. इस समय में रांची के बाहरी इलाके में हूं और अपना वॉलेट भूल गया हूं. आप मुझे फोनपे के जरिए 600 रुपये ट्रांसफर कर दीजिए ताकि मैं घर लौट सकूं, जैसे ही मैं घर पहुंच जाऊंगा, ये पैसे वापस लौटा दूंगा.

स्कैमर ने एम एस धोनी की सेल्फी भी भेजी

इतना ही नहीं स्कैमर ने "mahi77i2" के नाम के हैंडल से मैसेज भेजा.  धोनी के ऑफिशियल हैंडल की बात करें तो ये "mahi7781" है. स्कैमर ने एक सेल्फी भी भेजी और चेन्नई सुपर किंग्स के नारे "व्हिसल पोडु" का इस्तेमाल किया. स्कैमर की ओर से भेजे गए मैसेज वाला यह पोस्ट वायरल हो रहा है और इसे सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है.

अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आए तो आपको सावधान होने की जरूरत है. किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे न भेजें जिसे आप नहीं जानते हैं और जवाब देने से पहले अकाउंट की जानकारी वेरिफाई कर लें. इसके अलावा आईपीएल टिकट को लेकर भी फ्रॉड हो रहा है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें आईपीएल टिकट खरीदते समय लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें:-

JioFiber को कड़ी टक्कर दे रहा Airtel Xstream Fiber, जानें फ्री OTT वाले सभी प्लान्स की लिस्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget