एक्सप्लोरर

काम के दौरान यूजर की जेब में फटा OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन, कंपनी ने दी ये सफाई

ट्विटर पर एक यूजर ने OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने का दावा किया है. वहीं कंपनी का कहना कि यूजर की तरफ से टेस्टिंग के लिए उन्हें फोन नहीं दिया गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के विस्फोट होने का दावा किया है. यूजर ने बताया कि काम के दौरान उन्हें उनकी जेब में कुछ गर्म महसूस हुआ और चेक करने पर पता चला कि फोन में से धुंआ निकल रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपना कोट उतार कर फेंक दिया. वहीं वनप्लस ने यूजर से विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए यूजर से फोन मांगा, जिसे देने से यूजर ने मना कर दिया.

'काम के दौरान हुआ विस्फोट'
दरअसल गौरव गुलाटी नाम के यूजर ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा कि यह घटना उनके ऑफिस में उस वक्त हुई, जब वह काम कर रहे थे और इससे उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है. गुलाटी ने लिखा, "मैं जल गया हूं और विस्फोट के जहरीले धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है." उन्होंने कहा, "अभी मैं सदमे में हूं और सलाह के अनुसार इलाज करा रहा हूं और इस फोन विस्फोट के बारे में बहुत जल्द मीडिया चैनलों को जानकारी दूंगा. अगर आपके पास भी ये मोबाइल है तो आप सभी सुरक्षित रहें." उन्होंने यह भी दावा किया कि कथित घटना के कारण उनकी सुनने और देखने की क्षमता भी प्रभावित हुई है.

'टेस्ट बिना नहीं दे सकते मुआवजा'
वहीं दूसरी तरफ OnePlus के मुताबिक कंपनी इस तरह के हर दावे को यूजरों की सुरक्षा के लिए बहुत गंभीरता से लेती है. वनप्लस के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "कुछ दिनों पहले, एक व्यक्ति ने हमें ट्विटर पर वनप्लस नॉर्ड 2 के लिए एक कथित विस्फोट मामले के बारे में सूचित किया और हमारी टीम दावे की हकीकत जानने के लिए तुरंत इस व्यक्ति तक पहुंच गई." प्रवक्ता ने कहा, "हालांकि, डिवाइस की जांच करने के कई प्रयासों के बावजूद, व्यक्ति की उपस्थिति में इसकी जांच करने के लिए परिसर का दौरा करने के बावजूद, यूजर ने अब तक हमें टेस्ट के लिए फोन नहीं दिया है. ऐसे में बिना विस्फोट के बारे में पता लगाए हम किसी भी तरह का मुआवजा नहीं दे सकते हैं." 

पहले भी किया गया विस्फोट का दावा
गौरतलब है कि पिछले महीने भी एक दूसरे यूजर ने अपने ट्वीट में OnePlus Nord 2 के विस्फोट होने का दावा किया था और बाद में कथित रूप से विस्फोट होने वाले डिवाइस की कोई भी तस्वीर अपलोड किए बिना पोस्ट को हटा दिया गया. कंपनी ने बाद में दावे का खंडन करते हुए कहा कि एक जांच से पता चला है कि मामला झूठा था और इसमें वनप्लस का कोई प्रोडक्ट शामिल नहीं था.

ये भी पढ़ें

Apple iPhone 13 Pro Max इन कलर ऑप्शंस के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी मॉडल्स की डिटेल्स

Apple iPhone 13 सीरीज से पहले iPhone 14 की डिटेल्स हुईं लीक, जानें कैसा होगा डिजाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
वंदे भारत कवच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस, 160 की स्पीड में खुद कैसे रुकेगी ट्रेन?
वंदे भारत कवच ब्रेकिंग सिस्टम से लैस, 160 की स्पीड में खुद कैसे रुकेगी ट्रेन?
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
फ्रिज चलाने के लिए कितने Solar Panel की जरूरत होती है? जानें पूरा हिसाब
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?
आपके फोन में NFC है या नहीं, जानें इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?

वीडियोज

WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
बागपत हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
बागपत हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
Embed widget