एक्सप्लोरर

AI फीचर्स और पहली बार इस पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा OnePlus फोन, जानें पूरी डिटेल्स

OnePlus Ace 3V: वनप्लस अपने इस फोन को एआई फीचर्स और एक दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने वाला है, जिसके साथ आजतक कोई भी फोन लॉन्च नहीं हुआ है.

OnePlus Ace 3V: वनप्लस ने अपने  एक नए स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन ऐलान कर दिया है. इस फोन का नाम OnePlus Ace 3V है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही है. चीन में इस फोन के लॉन्च होने की ख़बर तो काफी पहले ही मीडिया में आ गई थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है. इसके अलावा इस फोन के कुछ बेहद खास फीचर्स का भी पता चला है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

वनप्लस ने पुष्टि की है कि ऐस (Ace) सीरीज़ का अपकमिंग स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा. हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है. चीन की इस स्मार्टफोन कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है, जिसे RMB 1 (लगभग 12 रुपये) का पेमेंट करके प्री-रिजर्व किया जा सकता है. वनप्लस इस फोन को प्री-रिजर्व करने वाले शुरुआती कुछ ग्राहकों के लिए कुछ गिफ्ट बंडल का इंतजाम भी कर रहा है.

OnePlus Ace 3V के कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ने खुलासा किया है कि Ace 3V दुनिया का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC चिपसेट से चलने वाला स्मार्टफोन होगा. ब्रांड का कहना है कि यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज चिपसेट के जैसे ही बेनिफिट्स देने में सक्षम है. आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन के लिए सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर में से एक माना जाता है.

इस चिपसेट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिसका उपयोग लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज  के चिपसेट में भी किया जाता है. वनप्लस ने इस बात का दावा किया है कि उनके इस फोन को यूज़ करने वाले यूज़र्स स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज के चिपसेट का ही अनुभव करेंगे. 

एआई  फीचर्स से लैस होगा फोन

सोशल मीडिया पर इस फोन का एक टीज़र भी रिलीज किया गया है, जिससे इस फोन के डिजाइन का पता चलता है. टीज़र में देखा गया है कि इस फोन के कोने राउंडेड यानी घुमावदार होंगे. इस फोन के राइट साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स होंगे. हाल ही में इसका फ्रंट डिज़ाइन लीक हुआ था, जिससे पुष्टि हुई कि डिवाइस में सेंटर्ड पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले होगा. फोन की इमेज से यह भी पता चलता है कि डिवाइस के बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर रखा जाएगा.

वनप्लस प्रेसिडेंट ने पहले खुलासा किया था कि Ace 3V स्मार्टफोन में एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले, 50MP OIS रियर कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी, Android 14 समेत बहुत सारे खास मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

भारत में लॉन्च हुए 2 धांसू लैपटॉप, मिलेंगे कई खास AI फीचर्स, जानें कीमत और पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget