एक्सप्लोरर

जानें भारत में कब से खरीद सकेंगे Oneplus 8 सीरीज, 1000 रुपये का मिलेगा कैशबैक

Oneplus 8 सीरिज खरीदने पर Amazon इंडिया की तरफ से 1000 रुपये का कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है. इसके लिए पहले ग्राहकों को 1000 रुपये का गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा

नई दिल्ली: भारत में OnePlus 8 सीरीज की कीमतों की घोषणा कुछ दिन पहले हो चुकी थी. अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए यह सीरिज उपलब्ध है. इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन Oneplus 8 और Oneplus 8 Pro को कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर लिस्टेड हैं, साथ ही Amzon इंडिया की वेबसाइट पर भी इनकी बिक्री होगी.

फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है और सिर्फ जरूरी चीजों को ही बेचा जा रहा है. वैसे आने वाले समय में आने वाले समय में सरकार अपनी गाइडलाइंस में बदलाव करेगी और स्मार्टफोन्स की भी बिक्री फिर से शुरू कर दी जायेगी.  भारत में Oneplus 8 सीरीज की बिक्री 11 मई से शुरू होगी.

1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा

Oneplus 8 सीरिज खरीदने पर Amazon इंडिया की तरफ से 1000 रुपये का कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है. इसके लिए पहले ग्राहकों को 1000 रुपये का गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा, जिसका इस्तेमाल आपको Oneplus 8 सीरिज खरीदने पर करना होगा. और अगले 30 दिन के अंदर कंपनी आपको 1,000 रुपये का कैशबैक देगी.

क्या खरीदनी चाइये Oneplus 8 सीरिज ?

Oneplus ने हर साल अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है. इस बार इसकी 8 सीरिज भी महंगी आई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Oneplus 8 सीरिज में अभी से कुछ न कुछ दिक्कतें देखने को मिल रही हैं.ऐसे में बिना टेस्ट किये इन स्मार्टफोन को खरीदना ठीक नहीं होगा. आप स्टोर पर जाकर इन्हें यूज़ करने के बाद जब तसल्ली हो तब ही इन्हें खरीदने का विचार करें. ऑप्शन के तौर पर iPhone और Samsung के स्मार्टफोन के बारे में विचार कर सकते हैं जोकि  Oneplus की तुलना में काफी बेहतर और भरोसेमंद हैं.

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमत और फीचर्स

OnePlus 8  के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के बेस मॉडल की कीमत 41,999 रुपये से शुरू है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तक जाती है. जबकि OnePlus 8 प्रो 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 54,999 रुपये देने होंगे. वहीं 12 GB रैम  और 256 GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये खर्च करने होंगे.

परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है. OnePlus 8 Pro में पावर के लिए इसमें 4,510mAh की बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus 8  में 4,300mAh की बैटरी दी गई है. OnePlus 8 में 6.55 इंच के FluidAMOLED 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले लगा है. जबकि OnePlus 8 Pro इसमें 6.78 इंच के FluidAMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले लगा है.

यह भी पढ़ें 

OnePlus Z इस साल जुलाई में होगा लॉन्च, OnePlus 8 सीरिज की तुलना में होगा सस्ता !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget