एक्सप्लोरर

OnePlus 12R में नया अपडेट, भारतीय यूजर्स को मिला AI फीचर का गिफ्ट

OnePlus 12R: भारत में वनप्लस 12आर यूज़ करने वाले लोगों को भी अब AI फीचर मिलने वाला है. कंपनी ने अपने इस फोन के लिए एक नया अपडेट रोलआउट करना शुरू किया है, जिसके जरिए उन्हें एआई इरेज़र की सुविधा मिलेगी.

OnePlus: वनप्लस कंपनी के स्मार्टफोन यूज़ करने वाले इंडियन यूज़र्स के लिए एक नई खुशख़बरी सामने आई है. OnePlus 12R यूज़ करने वाले इंडियन यूज़र्स को भी एआई इरेज़र मिलना शुरू हो चुका है.

आपको बता दें कि वनप्लस ने अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में बिकने वाले OnePlus 12 सीरीज के फोन में एआई इरेज़र का अपडेट देना शुरू किया था, लेकिन अब भारतीय यूज़र्स को भी यह खास अपडेट मिलना शुरू हो गया है.

OnePlus 12R का नया अपडेट

वनप्लस ने इंडिया में OnePlus 12R के लिए अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस लेटेस्ट अपडेट का साइज 227MB है. यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर रन करता है और फिलहाल वनप्लस ने OxygenOS 14.0.0.505 अपडेट को रोलआउट करना शुरू किया है, जिसकी सबसे खास बात AIGC Remover है.

AIGC Remover एक एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इरेज़र है, जिसे हाल ही में पेश किया गया है. इस फीचर की मदद से आप किसी भी पिक्चर में मौजूद किसी भी नापसंद चीज को हटा सकते हैं. आप पिक्चर से किसी चीज को हटाकर उसकी जगह दूसरी और बिल्कुल असली दिखने वाली कोई चीज भी लगा सकते हैं. 

इन फोन्स में मिलेंगे एआई फीचर्स

वनप्लस ने अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में एआई इरेज़र का ऐलान किया था, और वहां मौजूद OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus Nord CE 4 5G, और OnePlus Open foldable phone में एआई इरेज़र को एक अपडेट के जरिए रोलआउट करना शुरू कर दिया था.

अब कंपनी ने भारत में मौजूद अपने इन डिवाइस में यह नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है. OnePlus 12R में इस अपडेट को देखा गया है, जिसके साथ यूज़र्स को एआई फीचर का गिफ्ट भी मिला है. इसका मतलब है कि अब वनप्लस 12R इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स भी एआई इरेज़र का इस्तेमाल करके एआई इमेज जनरेट कर सकते हैं. 

नए अपडेट के खास फीचर्स

  • वनप्लस के इस फोन में एआई इरेज़र के अलावा एक ऐप स्पेसिफिक फीचर भी दिया गया है, जो यूज़र्स को उनकी आवश्यकताओं के आधार पर अलग-अलग ऐप्स के लिए वॉल्यूम एडजस्ट करने का फीचर भी मुहैया कराता है.
  • नए अपडेट के जरिए इस वनप्लस फोन को यूज़ करने वाले यूज़र्स फोटो को किसी फ्रेम में फिट किए बिना भी फोटो कॉलाज बना पाएंगे. 
  • इस अपडेट के जरिए एक और खास फीचर यूज़र्स को मिला है. उसके जरिए यूज़र्स जब स्क्रीन की लाइट बंद हो तब वॉल्यूम कम करने वाले बटन को दबाकर होल्ड करं तो फ्लैशलाइट ऑन हो जाएगी.
  • इस तरह के और भी कई खास फीचर्स को वनप्लस के इस फोन में नए अपडेट के साथ शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Oppo ने लॉन्च किया AI Eraser, इन फोन में सबसे पहले मिलेगा एआई फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget