एक्सप्लोरर

Oppo ने लॉन्च किया AI Eraser, इन फोन में सबसे पहले मिलेगा एआई फीचर

Oppo Reno 11: ओप्पो ने भी अब अपने स्मार्टफोन में एआई फीचर्स देने का फैसला कर लिया है. ओप्पो ने एआई इरेज़र पेश किया है, जो सबसे पहले ओप्पो रेनो 11 सीरीज में शामिल किया गया है.

Oppo AI: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी की चर्चा पिछले कुछ महीनों से काफी ज्यादा होने लगी है. इस फीचर को स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने-अपने मोबाइल फोन में भी डालना शुरू कर दिया है. एआई एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो कृत्रिम बुद्धि यानी समझ के हिसाब से काम करती है, और लोगों को मुश्किल काम को आसान बना देती है. सैमसंग ने सबसे पहले एआई फीचर को अपने फोन में शामिल किया और उसका नाम गैलेक्सी एआई रखा.

एआई फीचर वाला पहला ओप्पो फोन

उसके बाद गूगल ने भी एआई फीचर्स पेश किए हैं, उन्हीं में से एक गूगल का मैजिक इरेज़र है, जो एआई की मदद से बनाई जाने वाली इमेज के लिए काफी काम आता है. गूगल की तरह अब ओप्पो ने भी अपने फोन में एआई इरेज़र नाम का एक नया फीचर पेश किया है. ओप्पो के साथ-साथ OnePlus ने भी हाल ही में एआई इरेज़र को रोलआउट करना शुरू किया था. आइए हम आपको ओप्पो के इस नए एआई फीचर के बारे में बताते हैं.

ओप्पो ने अपने इस एआई फीचर को सबसे पहले रेनो 11 सीरीज के स्मार्टफोन में रोलआउट करना शुरू किया है. ओप्पो ने यह भी दावा किया है कि रेनो 11 सीरीज का स्मार्टफोन अपने सेगमेंट का ऐसा पहला फोन है, जो जनरेटिव एआई इमेज एडिटिंग फीचर के साथ आता है.

कैसे काम करेगा एआई इरेज़र?

इस फीचर के बारे में बात करें तो इसकी मदद से ओप्पो रेनो 11 सीरीज के स्मार्टफोन यूज़र्स किसी भी पिक्चर के बैकग्राउंड से किसी भी चीज को हटाना चाहेंगे तो हटा सकेंगे. इसका मतलब है कि अगर किसी पिक्चर में आपको कोई चीज अच्छी नहीं लग रही या आप उसे हटाना चाह रहे हैं तो आप ओप्पो एआई इरेज़र की मदद से उसे आसानी से मिटा पाएंगे. उसके बाद ओप्पो का एआई इरेज़र नेचुरल दिखने वाला कोई कंटेंट जनरेट करेगा, जिसका इस्तेमाल आप उस पिक्चर में कर पाएंगे.

इसे आसान भाषा में समझें तो ओप्पो रेनो 11 सीरीज के यूज़र्स ओप्पो एआई इरेज़र की मदद से किसी भी पिक्चर में एआई टेक्नोलॉजी वाली क्रिएटिविटी दिखा पाएंगे. आपको बता दें कि इस फीचर को वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 12, the OnePlus 12R, OnePlus Nord CE 4 5G, और OnePlus Open foldable phone में रोलआउट किया था.

अब ओप्पो ने OPPO Reno 11, Reno 11 Pro और Reno 11F में एआई इरेज़र को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. ओप्पो अपने नए अपडेट के साथ इन फोन में एआई इरेज़र का सपोर्ट शामिल करेगा.

यह भी पढ़ें:

भई वाह! स्विच ऑफ या बैटरी खत्म होने के बाद भी मिलेगा खोया हुआ फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

जनपथ से जंतर मंतर पर बवाल...देखिए अभी तक क्या कुछ हुआ?
Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया

Embed widget