एक्सप्लोरर

OnePlus 12: भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई इस फ्लैगशिप फोन की कीमत और सेल डेट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus: वनप्लस के फैन्स के लिए खुशखबरी आने वाली है, क्योंकि कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन सिर्फ दो दिन बाद भारत में लॉन्च करने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है.

OnePlus Smartphone: 23 जनवरी को भारत में वनप्लस 12 सीरीज लॉन्च होने जा रही है. इस सीरीज में कंपनी ने 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम OnePlus 12 और OnePlus 12R होंगे. ये दोनों फोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं, इसलिए हमें इनकी स्पेसिफिकेशन्स पता है. हालांकि, कंपनी भारतीय मॉडल में कुछ बदलाव भी कर सकती है. हालांकि, अब एक टिप्सटर ने लॉन्च से पहले वनप्लस 12 की कीमत और सेल डेट का खुलासा किया है.

वनप्लस 12 की संभावित कीमत

भारत के लोकप्रिय टेक टिप्स्टर में से एक अभिषेक यादव ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट करके वनप्लस 12 के दो वेरिएंट की कीमत बताई है. टिप्स्टर के मुताबिक 12GB RAM वाला वनप्लस 12 की कीमत 64,999 रुपये होगी. वहीं, 16GB RAM वाले वनप्लस 12 की कीमत 69,999 रुपये होगी. रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की सेल 30 जनवरी से शुरू होगी, जबकि OnePlus 12R की सेल फरवरी से शुरू होगी. 

हालांकि, इस ख़बर के बारे में कंपनी की ओर से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है. अब देखना होगा कि आने वाले इस मंगलवार को कंपनी अपने इस नए वनप्लस स्मार्टफोन में क्या ऑफर देती है. आइए हम आपको वनप्लस 12 सीरीज के इंडियन वेरिएंट में आने वाले संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करते हैं.

वनप्लस 12 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2K रेजॉल्यशून के साथ 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है. प्रोसेसर के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दिया जा सकता है. फोन का टॉप मॉडल 24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है. फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 5400mAh की बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और 50W का वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है.

OnePlus 12R की बात करें तो यह OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे इस महीने ही चीन में लॉन्च किया गया था. अगर ऐसा होता है कि वनप्लस के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजॉल्यशून के साथ 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकती है. प्रोसेसर के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट दिया जा सकता है. फोन का टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है. फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 7 Pro: ₹20,000 के डिस्काउंट ऑफर के साथ DSLR जैसा कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का मौका, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है
YouTube पर अब इस तरह से गिने जाएंगे Views! जानें क्या है नया नियम
YouTube पर अब इस तरह से गिने जाएंगे Views! जानें क्या है नया नियम
Film And TV Serial Difference : फिल्म और सीरियल क्यों दिखते हैं अलग, क्या है इसके पीछे का साइंस?
फिल्म और सीरियल क्यों दिखते हैं अलग, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या है हाइब्रिड सीलिंग फैन? जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम
क्या है हाइब्रिड सीलिंग फैन? जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget