एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म! प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 11R के प्री ऑर्डर कल से शुरू, इस दिन से शुरू होगी बिक्री

OnePlus 11R को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है.

OnePlus 11R : वनप्लस ने 7 फरवरी को अपने क्लाउड 11 इवेंट में अपनी प्रीमियम वनप्लस 11 सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन  वनप्लस 11 (OnePlus 11) और वनप्लस 11आर (OnePlus 11R) को लॉन्च किया था. वनप्लस 11 की बिक्री 14 फरवरी को शुरू हो चुकी है, लेकिन वनप्लस 11आर की सेल शुरू नहीं हुई थी. अब यूजर्स के लिए यह फोन भी जल्द उपलब्ध होने वाले है. OnePlus 11R कल यानी 21 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा. फोन की सेल 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी. आइए डिटेल जानते हैं. 

OnePlus 11R की कीमत

OnePlus 11R को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है. फोन के प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे, और डिवाइस 28 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. फोन सोनिक ब्लैक और गैलेक्टिक सिल्वर दो रंग ऑप्शन में उपलब्ध है. 

OnePlus 11R के स्पेक्स 

  1. डिस्प्ले : HDR10+ और फ्रंट में पंच-होल कटआउट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले
  2. रिफ्रेश रेट : 120Hz रिफ्रेश रेट
  3. रियर कैमरा :  ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर 
  4. फ्रंट कैमरा :  16MP का सेल्फी कैमरा 
  5. प्रोसेसर :  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 चिपसेट
  6. ऑपरेटिंग सिस्टम : Android 13 पर आधारित OxygenOS
  7. चार्जिंग : 100W फास्ट चार्जिंग
  8. बैटरी : 5,000mAh की बैटरी

OnePlus 11R को 16GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिसे और बढ़ाया नहीं जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि OnePlus 11R को तीन Android अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एक अलर्ट स्लाइडर दिया गया है.

Vivo V27 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म 

Vivo V27 की ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने आ चुकी है. वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन की 1 मार्च को भारत में लॉन्चिंग कन्फर्म की है. फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं. सीरीज के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें वीवो वी27, वीवो वी27 प्रो और वीवो वी27ई शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें - यहां होगा साल का सबसे बड़ा मोबाइल शो, जहां इवेंट में पेश होंगे ये स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget