एक्सप्लोरर

एक-दो नहीं, पूरे 50 साल तक चलेगी न्यूक्लियर बैटरी, चीन के इस कमाल से बदल जाएगा पूरा गेम

Nuclear Battery: चीन ने एक ऐसी बैटरी बना ली है, जो 50 साल तक बिना रुके चल सकती है. इससे चार्जिंग का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • परमाणु बैटरी के साथ-साथ सल्फर और थर्मल बैटरी पर भी काम जारी है।

Nuclear Battery: आज के दौर में डिजिटल डिवाइसेस ने जीवन को आसान बना दिया है. ये डिवाइस जीवन में एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी भी लेकर आए हैं, लेकिन इन्हें लगातार चार्ज रखना झंझट भरा काम है. इन्हें बार-बार चार्ज करने की जरूरत पड़ती है या फिर कुछ समय बाद इनकी बैटरी बदलनी पड़ती है. हालांकि, अब यह झंझट खत्म हो सकता है. चीन के वैज्ञानिकों ने एक 'Nuclear Battery' बनाने का दावा किया है, जो 50 साल तक चलेगी. यह बैटरी इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करने के लिए एटोमिक एनर्जी का यूज करती है. आइए इस कमाल की बैटरी के बारे में डिटेल से जानते हैं.

Nuclear Battery से चार्जिंग का झंझट हो सकता है खत्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की बीजिंग बीटावॉल्ट न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी कंपनी ने Nuclear Battery बनाने का दावा किया है. इस कंपनी का दावा है कि इस तरह की बैटरी लगातार 50 साल तक चल सकती है. इसका आकार भी एकदम छोटा है, जिससे इसे कई डिवाइसेस में यूज किया जा सकता है. इसके बाद अमेरिका की Infinity Power नाम की कंपनी ने भी ऐसी बैटरी बनाने का दावा किया. अमेरिकी कंपनी का कहना है कि उसकी बैटरी 100 सालों तक चल सकती है. 

Nuclear Battery काम कैसे करती है?

न्यूक्लियर आईसोटोप जब डिके होते हैं तो एनर्जी रिलीज करते हैं. बैटरी में लगे सेमीकंडक्टर कन्वर्टर इस एनर्जी को इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट कर देते हैं. बीटावॉल्ट का कहना है कि उसके रिसर्चर ने nickel-63 आईसोटोप को यूज कर यह छोटी न्यूक्लियर बैटरी तैयार की है. उन्होंने एक पतला डायमंड सेमीकंडक्टर भी तैयार किया है, जो इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करने की पूरी प्रोसेस में मदद करता है.

कब तक मार्केट में आएगी यह बैटरी?

बीटावॉल्ट ने 2024 में इस बैटरी को बनाने का दावा करते हुए कहा था कि वह 2025 में इस बैटरी को मार्केट में उतार देगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. बैटरी बनाने के दावे के बाद से इसकी प्रोग्रेस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

अलग-अलग तरह की बैटरियों पर चल रहा है काम

बैटरी टेक्नोलॉजी की बात करें तो अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग टेक्नोलॉजी पर काम चल रहा है. न्यूक्लियर बैटरी की तरह ही रिसर्चर ने सल्फर बैटरी तैयार की है, जो लिथियम-आयन से बेहतर काम करती है. चीन में एक और टीम ने थर्मल बैटरी बनाई है. थर्मल बैटरी की खास बात यह है कि इस तरह की बैटरियां एक्स्ट्रीम टेंपरेचर में भी काम कर सकती है. ये जमीन के नीचे से लेकर स्पेस तक में काम करने के लिए डिजाइन की गई है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp में DP को लेकर आ रहा खास फीचर, एक साथ कई मुश्किलों का हो जाएगा समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
Meta कैसे तय करेगा बच्चों की उम्र, इसमें कितना पैसा होगा खर्च?
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
टचस्क्रीन कंप्यूटर सबसे पहले किसने बनाया था? जानिए क्या थे फीचर्स
फुल नेटवर्क फिर भी Call Drop? जानिए इसकी टेक्निकल वजह
फुल नेटवर्क फिर भी Call Drop? जानिए इसकी टेक्निकल वजह

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget