एक्सप्लोरर

अब WhatsApp पर मिलेगी आपके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी, बस करना होगा ये काम

MyGovIndia हेल्प डेस्क यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है. ये हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में अवेलेबल है. हालांकि इंग्लिश भाषा इसमें बाय डिफॉल्ट है, लेकिन इसे हिंदी में बदला जा सकता है.

कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है. एक मई से 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर वैक्सीन लगवाने जाएं कैसे. मतलब ये कैसे पता चलेगा कि वैक्सीन कहां लग रही है और इसके लिए क्या करना होगा. अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो घबराइए मत. हमारे पास आपके इन सवालों के जवाब हैं. 

मिलेगी वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी
हाल ही में सरकार ने फेसबुक के साथ वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई थी. वहीं अब सरकार ये सुविधा अब इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर भी देने जा रही है. इसको लेकर MyGov ने ट्विटर पर जानकारी साझा की है. इसमें ये बताया गया है कि लोग कैसे WhatsApp से ही उनके आसपास के वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में जान सकेंगे. केंद्र सरकार ने पिछले साल कोरोना वायरस को लेकर चैटबॉट की शुरुआत कर दी थी. इसके जरिए कोई भी कोरोना से जुड़ी जानकारी को पल भर में हासिल कर सकता है. वॉट्सऐप पर यूजर्स को ये डिटेल्स फ्री में मिलेंगी.

ऐसे लगाएं पता
वैक्सीनेशन की जानकारी हासिल करने के लिए यूजर्स को 9013151515 नंबर पर Namaste लिखकर सैंड करना होगा. इसके बाद चैटबॉट आपको अपने आप रेस्पॉन्ड करेगा. इसके जरिए आप अपने नजदीकी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की डिटेल्स हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको यहां छह अंकों का पिन कोड भी डालना होगा.

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
व्हाट्सऐप पर आई वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट के साथ-साथ MyGovIndia चैट बॉक्स में आपको कोविड 19 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन का लिंक भी मिलेगा, जो कि आपको डायरेक्ट कोविन की वेबसाइट पर ले जाएगा. यहां आपको अपना फोन नंबर, ओटीपी और आईडी प्रूफ नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें

WhatsApp पर किसी की कॉल को कैसे रिकॉर्ड करें? जानिए आसान तरीका

WhatsApp ग्रुप के मेंबर की आपत्तिजनक पोस्ट पर एडमिन की नहीं होगी जिम्मेदारी- बॉम्बे हाईकोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget