एक्सप्लोरर

काम की बात: अब घर बैठे खुद ही अपडेट करें Aadhaar Card में नाम, पता और DOB, जानिए कैसे

UIDAI ने पहले आधार कार्ड में सेल्फ अपडेट सेवा को बंद कर दिया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है. इसके तहत आप घर बैठे ही अपने आधार में अपडेट कर सकते हैं.

देश में Aadhaar Card सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. इसके बिना हमारे कई सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक जाते हैं. सरकारी योजनाओं की सब्सिडी वगैरह भी इसी की मदद से मिलती है. ऐसे में अगर इसमें हमारी डिटेल गलती से गलत प्रिंट हो जाती है तो कई बार काम अटक जाते हैं. आधार कार्ड में गलती होने पर हमें पहले आधार सेंटर के चक्कर काटने पड़ते थे, वहां लंबी-लबीं कतारें होने की वजह से कई बार करेक्शन नहीं हो पाता है. लेकिन अब आपको इससे छुटकारा मिल सकता है. UIDAI ने पहले आधार कार्ड में सेल्फ अपडेट सेवा को बंद कर दिया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है.

आधार की सेल्फ अपडेट सर्विस के तहत एप्लीकेंट नाम के अलावा एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर आदि भी अपडेट करवा सकते हैं. ये सब कुछ आप अपने घर पर ही आसानी से करवा सकते हैं. बस शर्त इतनी ही है कि आधार में आपके मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए. अपडेशन के लिए हम आपको पूरा प्रोसेस बता रहे हैं. तो आइए जानते हैं कैसे घर बैठे आधार में सब कुछ अपडेट किया जा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं Aadhaar Card में अपडेट

आधार कार्ड में अपडेशन के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा.

अब यहां आपको MY Aadhaar के नाम से मौजूद ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद अब Update Your Aadhaar जाकर Update your Demographics Data Online कॉलम पर क्लिक करना होगा.

जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे आप UIDAI की सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट ssup.uidai.gov.in पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे.

इतना करने के बाद आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर से डालकर लॉग-इन करना होगा.

अब यहां दिए गए कैप्चा को भरकर Send OTP पर क्लिक करना होगा.

अब बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

OTP को डालने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा. यहां आपको अपन एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, नाम और जेंडर समेत कई पर्सनल डिटेल्स डालनी होगी.

इतना करने के बाद अब उस सेक्शन को सलेक्ट करना होगा, जिसमें आपको अपडेट करना है. मसलन आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ अपडेट करनी है तो आपको अपडेट DoB पर क्लिक करना होगा.

इसमें खास बात ये है कि अगर आप अपनी जन्मतिथि को अपडेट कर रहे हैं तो आपके पास सही डेट ऑफ बर्थ वाला आईडी प्रूफ होना जरूरी है.

सारी डिटेल्स सही देने के बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा. उसे डालकर आपको सेव चेंज करना होगा. अब आपकी डेट ऑफ बर्थ अपडेट हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

काम की बात: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ इतना आसान, सिर्फ इस दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत Facebook ने पब्लिक पेज से हटाया लाइक बटन, सिर्फ इस बटन का कर पाएंगे इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BGMI Air Launch : गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने
गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने
YouTube Tamba App : फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?
फॉलोअर्स से प्राइवेट चैट तक, YouTube के नए ऐप Tamba में क्या होगा खास?
Jio Unlimited Data Plan : Jio का छोटा रिचार्ज, डेटा की बड़ी आजादी! 24 घंटे चलेगा अनलिमिटेड 5G
Jio का छोटा रिचार्ज, डेटा की बड़ी आजादी! 24 घंटे चलेगा अनलिमिटेड 5G
Asus Zenbook 14 Launch : काम करने का तरीका बदलेगा Asus का नया लैपटॉप? 33 घंटे की बैटरी और 3 चिपसेट
काम करने का तरीका बदलेगा Asus का नया लैपटॉप? 33 घंटे की बैटरी और 3 चिपसेट

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget