एक्सप्लोरर

अब इस देश में बैन होने वाला है टेलीग्राम! जानें क्या है वजह

Telegram: वियतनाम सरकार जल्द ही मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार का आरोप है कि यह ऐप देश में अवैध कंटेंट के प्रसार को बढ़ावा दे रहा है.

Telegram: वियतनाम सरकार जल्द ही पॉपुलर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार का आरोप है कि यह ऐप देश में अवैध कंटेंट के प्रसार को बढ़ावा दे रहा है और स्थानीय नियमों का पालन नहीं कर रहा है. वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश में कई टेलीग्राम ग्रुप ऐसे कंटेंट का अड्डा बन गए हैं जो सरकार विरोधी गतिविधियों, धोखाधड़ी, नशा तस्करी और अवैध डाटा कारोबार जैसे गंभीर मामलों से जुड़े हैं. अधिकारियों के अनुसार, टेलीग्राम ने इन गतिविधियों पर रोक लगाने या कंटेंट की निगरानी के लिए सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया है और न ही उसने देश में अपनी आधिकारिक व्यावसायिक उपस्थिति दर्ज करवाई है जो वियतनामी कानून के तहत अनिवार्य है.

क्या है वजह

सरकार ने देश के इंटरनेट और टेलीकॉम सर्विस प्रदाताओं को टेलीग्राम की सेवाएं बंद करने के निर्देश दे दिए हैं. हालांकि अब तक टेलीग्राम या वियतनाम की तकनीकी मंत्रालय की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह कदम वियतनाम की एकदलीय सरकार द्वारा डिजिटल स्पेस पर नियंत्रण बढ़ाने की व्यापक नीति का हिस्सा है. जहां फेसबुक और यूट्यूब जैसे वैश्विक प्लेटफॉर्म अब भी देश में उपलब्ध हैं, वहीं सरकार ऑनलाइन असहमति और अनधिकृत कंटेंट के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है. साल 2023 में वियतनाम ने विदेशी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए यूजर की पहचान सत्यापित करना और आवश्यकता पड़ने पर सरकार को यह जानकारी साझा करना अनिवार्य कर दिया था.

टेलीग्राम का भविष्य

हालांकि आलोचकों का मानना है कि यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की दिशा में हैं लेकिन सरकार का दावा है कि इन उपायों से देश की स्थिरता बनी रहती है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कानून व्यवस्था कायम रहती है. फिलहाल टेलीग्राम का भविष्य वियतनाम में अनिश्चित नजर आ रहा है, क्योंकि सरकार साफ कर चुकी है कि वह उन प्लेटफॉर्म्स को बर्दाश्त नहीं करेगी जो उसके नियम के अनुरूप नहीं चलते.

यह भी पढ़ें:

आ गई रैंकिंग, इस मामले में भारत को झटका, 10 नंबर पर इंडिया, जानें पाकिस्तान कौन से स्थान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget