एक्सप्लोरर

आ रहा है Nothing Phone 3: दमदार फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ 1 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें फोन के बारे में सबकुछ

Nothing Phone 3 को 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें मिलेगा प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप चिप और दमदार कैमरा सेटअप. भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹60,000 से कम हो सकती है.

Nothing ब्रांड के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने आखिरकार Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन 1 जुलाई 2025 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने फ्लैगशिप सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर ली है, और डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक सबकुछ नया होने वाला है.

फ्लैगशिप चिप और दमदार परफॉर्मेंस

अब तक Nothing मिड-रेंज फोन के लिए जाना जाता था, लेकिन Phone 3 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अफवाहों की मानें तो इस फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि इसे पहली बार प्रीमियम कैटेगरी में शामिल करेगा. यानी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कैमरा परफॉर्मेंस के शौकीनों को यह फोन जरूर पसंद आ सकता है.

हटेगी Glyph लाइट्स, लेकिन रहेगा यूनिक लुक

Nothing अपने यूनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है, खासकर Glyph लाइट्स के लिए. हालांकि, इस बार खबरें हैं कि कंपनी Glyph इंटरफेस को अलविदा कह सकती है. इसके बावजूद पारदर्शी (transparent) लुक इस बार भी बरकरार रहेगा. कहा जा रहा है कि फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न होगा.

बड़े डिस्प्ले और जबरदस्त ब्राइटनेस के साथ आएगा फोन

फोन में 6.77 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. साथ ही, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होने की बात कही जा रही है. यानी बाहर धूप में भी स्क्रीन पर सबकुछ साफ-साफ देखा जा सकेगा.

कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड

फोटोग्राफी के दीवानों के लिए यह फोन किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 3 में तीन 50MP रियर कैमरे दिए जाएंगे. वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा होगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल्स की क्वॉलिटी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

Nothing Phone 3 की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन कुछ लीक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है. अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $799 बताई जा रही है, जिसका मतलब हुआ कि भारत में इसका बेस मॉडल करीब ₹55,000 से ₹60,000 के बीच लॉन्च हो सकता है. 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वर्जन लगभग ₹70,000 के आसपास आ सकता है.

Nothing Phone 3 न सिर्फ डिजाइन के मामले में, बल्कि स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर भी कंपनी के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. अगर आप एक फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो 1 जुलाई को आने वाला यह फोन आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget