एक्सप्लोरर

नॉर्मल या स्मार्ट, आपको कौन-सा एयर प्यूरीफायर लेना चाहिए? ये कितने कारगर हैं?

राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स कई जगह 700 को पार कर गया है. यानी दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है. इस हवा में सांस लेना मानों खुद को मौत की तरफ धकेलना है.

दिवाली को आने में अभी एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय है लेकिन राजधानी दिल्ली की हवा अभी से जहरीली हो गई है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स कई जगह 700 को पार कर गया है और धुंध की चादर सुबह से शाम तक लगी दिख रही है. बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर दिल्ली-एनसीआर के लोग धुंध की फोटो पोस्ट करते हुए अपनी राय और एयर प्यूरीफायर, मास्क का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को कह रहे हैं. एयर प्यूरीफायर हवा में मौजूद पोल्यूटेंट्स को फिल्टर करने का काम करते हैं और आपको साफ हवा प्रदान करते हैं. बाजार में स्मार्ट और नॉर्मल दो तरह के एयर प्यूरीफायर देखने को मिलते हैं.

आपको कौन-सा लेना चाहिए?

देखिए स्मार्ट या नॉर्मल दोनों तरह के एयर प्यूरीफायर एक ही काम करते हैं, फर्क बस इतना है कि स्मार्ट एयर प्यूरीफायर को आप मोबाइल से भी ऑपरेट कर सकते हैं और आपको ये एक हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देते हैं. साथ ही स्मार्ट एयर प्यूरीफायर में आपको रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स और दूसरे फीचर मिलते हैं. इन एयर प्यूरीफायर की कॉस्ट नॉर्मल एयर प्यूरीफायर की तुलना में ज्यादा होती है. दूसरी तरफ, नॉर्मल एयर प्यूरीफायर में सामान्य बटन और एयर फिल्टर लगा होता है जो हवा को साफ करने का काम करता है. आमतौर पर फिल्टर की क्वालिटी दोनों एयर प्यूरीफायर में एक ही होती है. हालांकि कीमत के हिसाब से ये अलग-अलग और लेयर्स में हो सकती है. 

हमारी सलाह ये है कि आप अपने बजट और जरूरत को देखते हुए कोई भी एयर प्यूरीफायर ले सकते हैं. एयर प्यूरीफायर लेते वक़्त सबसे ज्यादा ध्यान इसकी फ़िल्टर क्वॉलिटी पर दें. अच्छे क्वालिटी के एयर प्यूरीफायर इनडोर पॉल्यूशन को काफी हद तक काम कर सकते हैं और आपको गंभीर बीमारियों से भी बचाए रख सकते हैं.

कितने कारगर हैं एयर प्यूरीफायर?

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर सोनिया रावत ने न्यूज18 को एक इंटरव्यू में बताया कि एयर प्यूरीफायर कितने कारगर हैं ये एक्चुअल में बताना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि एयर प्यूरीफायर की क्वॉलिटी और टेक्नोलॉजी डिपेंड करती है कि वह आपके आसपास की हवा को कितना साफ करेंगे. डॉक्टर सोनिया रावत ने कहा कि छोटी जगह में एयर प्यूरीफायर 50% तक के पॉल्यूशन को कम कर सकते हैं. कुल मिलाकर एयर प्यूरीफायर कितने अच्छे हैं ये इनकी फ़िल्टर क्वॉलिटी पर डिपेंड करता है. बाजार में कई ऐसे एयर प्यूरीफायर मौजूद हैं जो मल्टी लेयर फ़िल्टर के साथ आते हैं जो और बेहतर तरीके से हवा से गंदगी को दूर करते हैं. 

यह भी पढ़ें:

टैबलेट पर मिल रहा है छप्परफाड़ डिस्काउंट, नामी कंपनियों के प्रोडक्ट इसमें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 166
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget