एक्सप्लोरर

Festive Discount : सबसे सस्ते 5G फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, यहां जानें ऑफर की डिटेल

Festive Discount : Nokia G42 5G को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 12,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Festive Discount : HMD ग्लोबल, वह कंपनी जिसके पास Nokia ब्रांडेड स्मार्टफोन बनाने का लाइसेंस है, ने हाल ही में भारत में Nokia G42 5G लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन 12,599 रुपये की कीमत के साथ आता है. हालाँकि, 5G स्मार्टफोन आगामी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा.

Nokia G42 5G पर डिस्काउंट

नोकिया के इस 5G स्मार्टफोन की प्राइस 12,599 रुपये है. लेकिन फेस्टिव सेल में आप Nokia G42 5G स्मार्टफोन को केवल 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं. आपको बता दें Nokia G42 5G पर मिलने वाला ये डिस्काउंट 8 अक्टूबर से शुरू हो रही अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में मिलेगा. जहां से आप ग्रे और पर्पल कलर में Nokia G42 5G खरीद सकते हैं.

Nokia G42 5G के फीचर्स  

Nokia G42 5G को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 12,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे सो ग्रे और सो पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. बाकी के दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है.

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एक्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. साथ ही डस्ट और वॉटर रेस्सिटेंट के लिए IP52 रेटिंग दी गई है. Nokia G42 5G में 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावे अनुसार, एक बार के चार्ज में तीन तक प्लेटाइम देती है.

सैमसंग भी दे रहा है डिस्काउंट

दक्षिण कोरिया स्थित टेक दिग्गज ने कई स्मार्टफोन मॉडलों के लिए त्योहारी सीजन ऑफर की घोषणा की है. इन नए ऑफर्स से कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले हाई-एंड और बजट दोनों स्मार्टफोन की कीमतें कम हो जाएंगी. ये ऑफर गैलेक्सी एस22 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन और अन्य एम और एफ सीरीज के स्मार्टफोन पर लागू होंगे.

गैलेक्सी S21 FE, गैलेक्सी S22, गैलेक्सी F54 5G, गैलेक्सी F34 5G और गैलेक्सी F14 5G इन ऑफर कीमतों के साथ Flipkart, Samsung डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे. जबकि Galaxy M14 5G और Galaxy M34 5G Amazon, Samsung डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें : 

Samsung ने अनाउंस की फेस्टिव सेल, गैलेक्सी S, F और M सीरीज पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget