एक्सप्लोरर

PAN कार्ड स्कैम का नया जाल! 'Download E-PAN' वाली ईमेल से रहें सावधान, जानिए कैसे हो रही ठगी

PAN 2.0 Scam: अगर आपके इनबॉक्स में एक ईमेल आए जिसमें लिखा हो– "आपका नया PAN 2.0 तैयार है, यहां क्लिक करें और डाउनलोड करें" तो अलर्ट हो जाइए.

PAN 2.0 Scam: अगर आपके इनबॉक्स में एक ईमेल आए जिसमें लिखा हो– "आपका नया PAN 2.0 तैयार है, यहां क्लिक करें और डाउनलोड करें" तो अलर्ट हो जाइए. यह कोई सरकारी सूचना नहीं बल्कि एक खतरनाक फिशिंग स्कैम है. सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और आयकर विभाग दोनों ने इस तरह की ईमेल को पूरी तरह फर्जी बताया है. इसका असली मकसद है आपकी निजी और वित्तीय जानकारी चुराना.

क्या है PAN 2.0 स्कैम?

इस ठगी में लोगों को एक नकली ईमेल भेजी जाती है जिसमें दावा किया जाता है कि सरकार ने एक नया अपडेटेड ई-पैन कार्ड लॉन्च किया है जिसे 'PAN 2.0' कहा जा रहा है. ईमेल में QR कोड और कुछ सरकारी जैसा डिजाइन होता है और लिंक के ज़रिए डाउनलोड करने को कहा जाता है. लेकिन यह लिंक आपको किसी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं बल्कि स्कैमर्स की जालसाजी वाली साइट पर ले जाता है.

इतना खतरनाक क्यों है ये स्कैम?

ये ईमेल देखने में बिल्कुल असली लगते हैं भाषा, डिजाइन, लोगो, सबकुछ हूबहू सरकारी जैसा. जैसे ही आप उस फर्जी वेबसाइट पर अपनी जानकारी जैसे नाम, PAN नंबर, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड डालते हैं आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं या आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल हो सकता है. एक क्लिक आपकी पूरी डिजिटल सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है.

स्कैम से कैसे बचें?

किसी भी ईमेल में दिए लिंक या अटैचमेंट पर बिना जांचे क्लिक न करें. अगर साइट का एड्रेस '.gov.in' से खत्म नहीं हो रहा तो समझ लें कि वह सरकारी नहीं है. डर या जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं. किसी भी अज्ञात वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भरने से बचें.

क्या सरकार ने सच में PAN 2.0 जारी किया है?

जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक सरकार या आयकर विभाग ने 'PAN 2.0' नाम से कोई सेवा या नया कार्ड लॉन्च नहीं किया है. इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है. अगर आपको ऐसा कोई संदेश मिले तो उसे तुरंत फेक समझें और सावधान रहें. सही जानकारी के लिए सिर्फ आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर ही जाएं.

अगर गलती से क्लिक हो गया हो तो क्या करें?

अगर आपने गलती से उस लिंक पर क्लिक कर जानकारी भर दी है तो तुरंत अपना बैंक संपर्क करें और खाते को फ्रीज़ या मॉनिटर करने को कहें. अपने सभी पासवर्ड, नेट बैंकिंग लॉगिन और UPI पिन तुरंत बदलें. नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा, www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें. संदिग्ध ईमेल के स्क्रीनशॉट लें और उसे फिशिंग/स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी करते हैं डेटिंग ऐप का इस्तेमाल तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान नहीं तो बन जाएंगे ठगी का शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्ट रेट का कैसे पता लगाती है स्मार्टवॉच, जानें टेक्नोलॉजी
हार्ट रेट का कैसे पता लगाती है स्मार्टवॉच, जानें टेक्नोलॉजी
Google ने Pixel Tablet बनाना क्यों बंद कर दिया? सामने आ गई बड़ी वजह
Google ने Pixel Tablet बनाना क्यों बंद कर दिया? सामने आ गई बड़ी वजह
स्कैम करने के लिए ChatGPT जैसा एआई बना रहे हैकर्स, रहें सावधान
स्कैम करने के लिए ChatGPT जैसा एआई बना रहे हैकर्स, रहें सावधान
Best Refrigerators For Small Family : 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget