एक्सप्लोरर

Malware Alert : कंप्यूटर को निशाना बना रहा नया DarkWatchman Malware, अनजान मेल में आए अटैचमेंट्स से रहें दूर

Malware Alert : कंप्यूटर यूजर्स को अलर्ट होने की जरूरत है. दरअसल कंप्यूटर के लिए Darkwatchman नाम का एक नया मैलवेयर सामने आया है. यह टारगेट सिस्टम में रिमोट कमांड्स देने में अटैकर्स की मदद करता है.

Malware Alert : अगर आप कंप्यूटर (Computer) का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल कंप्यूटर के लिए एक नया मैलवेयर (Malware) सामने आया है. इस नए मैलवेयर का नाम डार्कवॉचमैन (Darkwatchman) है और यह टारगेट सिस्टम में रिमोट कमांड्स देने में अटैकर्स की मदद करता है. यह आपकी मर्जी के बिना ही आपके सिस्टम में घुस जाता है और खुद को अनइंस्टॉल भी कर लेता है. इसकी मदद से साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) को आपके कंप्यूटर का पूरा कंट्रोल मिल जाता है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस खतरनाक मैलवेयर के बारे में.

कितना खतरनाक है यह मैलवेयर

साइबर इंटेलिजेंस फर्म प्रिवेलियन के रिसर्चर्स के मुताबिक, यह मैलवेयर एक जावास्क्रिप्ट RAT यानी रिमोट ऐक्सेस ट्रोजन है, जिसमें एक C# कीलॉगर भी शामिल है. इस मैलवेयर का लक्ष्य विंडोज सिस्टम (Window System) को टारगेट करना होता है. यह मैलवेयर 32केबी का है और इसे जिस स्क्रिप्ट्स से तैयार किया गया है उसका पता लगाना मुश्किल होता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मैलवेयर अगर एक बार सिस्टम में पहुंच जाता है तो यह रिमोट कमांड्स (Remote Commands) की मदद से हैकर्स (Hackers) तक आपका सारा डेटा ट्रांसफर (Data Transfer) कर देता है.

रूस में चला इसका पता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले इस मैलवेयर (Malware) का पता रूस में ही चला. वहां साइबर क्रिमिनल्स ग्रुप द्वारा रूस के ऑर्गनाइजेशंस को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया. डार्कवॉचमैन मैलवेयर (Darkwatchman Malware) नवंबर से ही फिशिंग ईमेल्स के साथ ZIP अटैचमेंट की तरह सर्कुलेट हो रहा है.

बरतें ये सावधानियां

इस मैलवेयर से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय है. आपको ये सावधानी बरतनी चाहिए.

  • आप अपने ईमेल पर ज्यादा ध्यान दें. किसी भी अनजान ईमेल आईडी से आने वाले मेल को ओपन न करें.
  • ऐसे मेल में दिए गए अटैचमेंट्स को भी डाउनलोड न करें.
  • ये फिशिंग ईमेल्स होते हैं, इसलिए आपको इन पर क्लिक करने से बचना चाहिए.
  • अगर जरूरी न हो तो अपनी ईमेल आईडी हर जगह या पब्लिक वेबसाइट्स पर शेयर न करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget