एक्सप्लोरर

चलते-चलते कबाड़ बन जाएगा महंगी कीमत वाला लैपटॉप, कभी न करें ये गलतियां

अगर आप अपने महंगे लैपटॉप को नुकसान से बचाना चाहते हैं तो इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हाथ से फिसलने या लिक्विड गिरने जैसी गलतियों से इसको भारी नुकसान हो सकता है.

बच्चों के होमवर्क से लेकर बड़ों के ऑफिस वर्क तक, लैपटॉप आजकल डेली यूज होने लगा है. कॉम्पैक्ट साइज के कारण इन्होंने पीसी की जगह ले ली है और अब यह प्रोफेशनल की जरूरत बन गई है. पोर्टेबल होने के कारण इसका यूज आसान है, लेकिन यही वजह इसके नुकसान का कारण भी बन सकती है. कई बार जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो लैपटॉप को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं, जो लैपटॉप को कबाड़ बना सकती हैं और आपको उनसे बचना चाहिए.

फिजिकल डैमेज

कई बार जल्दबाजी में लैपटॉप हाथ से फिसलकर नीचे गिर जाता है. इससे इसके इंटरनल और एक्सटर्नल पार्ट्स खराब होने का खतरा रहता है. इससे स्क्रीन में क्रैक आने से लेकर हार्ड ड्राइव तक डैमेज हो सकती है. 

लिक्विड अंदर चले जाना

कई लोग काम करते समय चाय या पानी जैसे लिक्विड पास में रखते हैं. अगर ध्यान न दिया जाए तो ये गिरकर लैपटॉप के अंदरुनी हिस्सों में पहुंच सकता है. पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा है, जिसके बाद लैपटॉप काम करना बंद कर देता है.

एक्स्ट्रीम टेंपरेचर में काम लेना

लैपटॉप को नॉर्मल टेंपरेचर में काम करने के हिसाब से तैयार किया जाता है. अगर आप इसे ज्यादा तापमान वाली जगह पर यूज करेंगे तो ओवरहीटिंग से इसकी बैटरी लाइफ कम हो जाती है और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. दूसरी तरफ अधिक ठंडी जगहों पर यूज से स्क्रीन और हार्डवेयर में प्रॉब्लम आने लगती है.

मालवेयर और वायरस

सॉफ्टवेयर की बात करें तो मालवेयर और वायरस लैपटॉप तक आपकी एक्सेस को ब्लॉक कर सकते हैं. कई मालवेयर डेटा डिलीट, लैपटॉप की स्पीड स्लो और पर्सनल जानकारी तक चुरा सकते हैं. इससे आपके लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा. कई बार ये लैपटॉप को बार-बार क्रैश कर देते हैं या पूरा सिस्टम फेल कर सकते हैं. इसलिए मालवेयर और वायरस को लैपटॉप तक न पहुंचने दें.

ये भी पढ़ें-

डिजिटल अरेस्ट के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, तीन दिन में हुई 6.6 लाख की ठगी, मरने के बाद भी आते रहे स्कैमर्स के मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget