एक्सप्लोरर

Netflix यूजर्स के लिए बुरी खबर! कंपनी ने महंगे कर दिए प्लान, बताई यह वजह

Netflix ने अपने यूजर्स को झटका दिया है. कंपनी ने अपने प्लान की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. Netflix की तरफ से कहा गया है कि वह लगातार फिल्मों और शोज पर निवेश कर रही है.

Netflix देखने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. दरअसल, कंपनी ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी दी कि उसने छुट्टियों के सीजन में 1.9 करोड़ और बीते पूरे साल में करीब 3 करोड़ नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं. अपने निवेशकों को भेजे पत्र में कंपनी ने अपने मुनाफे की भी जानकारी दी है, जिसके बाद इसके शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला था. 

इस वजह से बढ़ा रही है कीमत

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फिल्मों और शोज पर लगातार निवेश किया जा रहा है. इसलिए कई मौकों पर कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स से थोड़ी अधिक रकम चुकाने को कहती है ताकि वह नेटफ्लिक्स को बेहतर बनाने पर और निवेश कर सके. कंपनी ने बताया कि वह एंगेजमेंट के मामले में मार्केट में लीडरशिप पोजीशन पर बनी हुई है. एक पेड सब्सक्राइबर रोजाना औसतन 2 घंटे प्लेटफॉर्म पर बीता रहा है.

एड वाले प्लान के कारण आ रहे ज्यादा सब्सक्राइबर

कंपनी ने कहा कि उसके 55 प्रतिशत सब्सक्राइबर एड वाले प्लान को चुन रहे हैं और इसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. इस साल कंपनी अपने एड बिजनेस को बढ़ाने पर ध्यान देगी.

इन देशों में लागू होगी बढ़ी हुई कीमत

नेटफ्लिक्स के बढ़े हुए प्लान की कीमतें फिलहाल अर्जेंटीना, कनाडा, पुर्तगाल और अमेरिका में लागू होगी. अमेरिका में कंपनी ने अपने प्लान की कीमत में 2 डॉलर का इजाफा कर दिया है. इसके बाद यहां प्रीमियम प्लान 25 डॉलर (लगभग 2,160 रुपये) प्रति महीने और स्टैंडर्ड प्लान 18 डॉलर (लगभग 1,555 रुपये) का हो गया है. एड वाला प्लान 1 डॉलर महंगा हुआ है और अब इसके लिए हर महीने 8 डॉलर (लगभग 690 रुपये) चुकाने होंगे. भारत में फिलहाल ग्राहकों के लिए कीमत नहीं बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें-

Airtel-Jio के बाद Vi ने भी लॉन्च किया वॉइस-ओनली प्लान, तीनों में से किस कंपनी का रिचार्ज सबसे सस्ता? देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget