एक्सप्लोरर

खत्म होने वाला है MWC 2024 का इंतजार, जानें इस मेगा टेक इवेंट की डिटेल

MWC 2024: टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. आइए हम आपको इस इवेंट की डिटेल बताते हैं.

Mobile World Congress 2024: टेक्नोलॉजी की दुनिया में घुले रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा इवेंट कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. अगर आप टेक वर्ल्ड से जुड़े रहते हैं तो आप टेक वर्ल्ड के सबसे बड़े इवेंट के बारे में जरूर जानते होंगे. इस इवेंट का नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस है, जिसका आयोजन हर साल किया जाता है. इस बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2024 का आयोजन स्पेन के बार्सोलोना में आयोजित किया जाएगा. 

MWC 2024 का इंतजार होगा खत्म

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने-अपने नए प्रॉडक्ट और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को पेश करती है. इसके अलावा कंपनी अपने अपकमिंग प्रॉडक्ट को भी पेश करती है, जिसे वो आने वाले समय में पेश करने वाली है. इस बार के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट की शुरुआत 26 फरवरी से होगी और यह इवेंट 29 फरवरी तक चलेगा.

इस दौरान सैमसंग, शाओमी, रियलमी, वीवो, मोटोरोला, लेनोवो, इनफिनिक्स, और टेक्नो जैसी कई टेक कंपनियां भाग लेंगी और अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को दुनिया के सामने पेश करेंगे. यह एक मेगा इवेंट होगा, जिसमें कई कंपनियां स्मार्टफोन समेत कई टेक प्रॉडक्ट्स या गैजेट्स को लॉन्च कर सकते हैं. स्मार्टफोन के लिए सैमसंग, रियलमी, शाओमी, वीवो जैसी कंपनियों पर ध्यान रहेगा तो वगीं लैपटॉप के लिए एचपी, लेनोवो, डेल और आसुस जैसी कंपनियों पर अपना ध्यान बनाए रखेंगे.

एआई फीचर्स पर होगी दुनिया की नज़र

इस बार के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान रहने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले एक साल में एआई ने पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल की है. कई टेक कंपनियां ने अपने कई प्रॉडक्ट्स में एआई फीचर्स को शामिल करना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार के इस टेक्नोलॉजी मेगा इवेंट में कई कंपनियां एआई फीचर्स वाले प्रॉडक्ट को लॉन्च कर सकते हैं.

अगर आप इस खास इवेंट को देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए mwcbarcelona की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस रजिस्ट्रेशन के बाद आपको इस इवेंट का पास मिल जाएगा और फिर आप स्पेन के शहर बार्सोलोना में जाकर इस इवेंट को देख सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले बार हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस को देखने के लिए 88,000 लोग गए थे, ऐसे में इस बार के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट को देखने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोग बार्सोलोना पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आएगा एक जरूरी फीचर, रिपोर्ट किए गए चैनल की डिटेल देख पाएंगे यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget