एक्सप्लोरर

Tecno ने लॉन्च किया रोबोट वाला कुत्ता, कैमरा और दूरबीन के साथ असली डॉग की तरह करता है सारे काम

Tecno Robot Dog: MWC 2024 के इवेंट में टेक्नो ने एक रोबोट डॉग लॉन्च किया है, जो एक असली पेट डॉग की तरह काम करता है. आइए हम आपको इस मज़ेदार टेक प्रॉडक्ट के बारे में बताते हैं.

Tecno Dynamic 1 Robot Dog: स्पेन के शहर बार्सिलोना में टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट चल रहा है. इस इवेंट का नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2024 है. इसकी शुरुआत 26 फरवरी को हुई है और यह 29 फरवरी तक चलने वाला है. इस इवेंट में टेक्नो कंपनी ने बहुत सारे खास प्रॉडक्ट्स को पेश किया है. कंपनी ने मोबाइल फोन के अलावा भी कई इनोवेटिव टेक प्रॉडक्ट्स से पर्दा उठाया है. उन्हीं में से एक डायनमिक 1 रोबोट डॉग है.

टेक्नो ने लॉन्च रोबोट डॉग

इस प्रॉडक्ट के नाम से आप समझ ही गए होंगे कि यह कुत्ते के रूप वाला एक ऐसा रोबोट है, जिसे यूज़र्स अपने स्मार्टफोन, वॉयस कमांड, रिमोट कंट्रोल समेत कई तरीकों से कंट्रोल कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यह रोबोट डॉग किसी असली पेट डॉग की तरह सभी बात मानता है और काम करता है. यह उछल-कूद कर सकता है, ऊपर चढ़ सकता है, नीचे उतर सकता है, सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, हाथ मिला सकता है, और किसी असली पालतू कुत्ते की तरह अपने हाथों पर खड़ा भी हो सकता है.

कंपनी ने इसे भविष्य के लिए एक परफेक्ट पेट डॉग बताया है. कंपनी ने बताया कि टेक्नो डायनमिक 1 रोबोट डॉग को एआई (AI) टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाया गया है. इसमें 15,000mAh की बैटरी दी गई है. इस रोबोट डॉग की मशीन एक अनस्पेसिफाइड ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलती है. इसमें इंटेल के Realsense D430 कैमरा दिया गया है. टेक्नो के इस रोबोट डॉग के पास एक दूरबीन भी है, जिसके जरिए ये दूर की चीज को भी देख पाएगा. इसके अलावा यह इन्फ्रारेड सेंसर के साथ भी आता है. यह 45Nm/kg टॉर्क आउटपुट के साथ आता है, इसलिए यह कई शारीरिक काम कर सकती है. 

कब होगा लॉन्च रोबोट डॉग?

कंपनी ने अभी तक इस प्रॉडक्ट के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है. हालाँकि इसकी पूरी संभावना है कि Tecno Dynamic 1 का व्यवसायीकरण भी नहीं किया जाएगा. यह केवल एक अभ्यास बनकर रह सकता है जो फर्म के अनुसंधान और विकास की तकनीकी कौशल और प्रगति को साबित करता है.

कंपनी ने अभी अपने इस प्रॉडक्ट को लॉन्च नहीं बल्कि सिर्फ पेश किया है और दिखाया है कि फ्यूचर में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक शानदार पालतू कुत्ता भी बनाया जा सकता है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी शायद Tecno Dynamic 1 का व्यवसायीकरण भी नहीं करेगी. इसे सिर्फ एक अभ्यास या यू कहें कि टेस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फर्म के अनुसंधान और टेक्निकल विकास को आगे बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें:

Elon Musk को नया Windows PC यूज़ करने में हुई दिक्कत, तो सीधा Satya Nadella को कर दिया मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget