एक्सप्लोरर

MWC 2024 Day 2 Highlights: दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट

MWC 2024 Second Day Highlights: दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी तक होगा. आइए हम आपको बताते हैं कि इस इवेंट के दूसरे दिन क्या-क्या खास हुआ.

Mobile World Congress 2024: स्पेन के शहर बार्सिलोना में पिछले दो दिन से दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट चल रहा है, जिसका नाम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस है. यह एक वार्षिक इवेंट है, जिसकी इस साल शुरुआत 26 फरवरी से हुई है.  इस इवेंट में दुनियाभर की टेक कंपनियां बहुत सारे शानदार प्रॉडक्ट्स को पेश कर रही है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि इस इवेंट के दूसरे दिन किन-किन कंपनियों ने क्या-क्या खास प्रॉडक्ट्स दुनिया के सामने पेश किए हैं. आपको बता दें कि हमने इस आर्टिकल कुछ उन चुनिंदा प्रॉडक्ट्स को रखा है, जिन्होंने यूज़र्स का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है. 

Nubia Flip 5G स्मार्टफोन

चीन की कंपनी नूबिया ने MWC 2024 के दूसरे दिन कुछ खास प्रॉडक्ट्स पेश किए हैं, जिनमें से एक यह उनका फ्लिप फोन है. इस फोन का नाम Nubia Flip 5G है. इस फोन में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा इसमें 1.43 इंच का एक छोटा और सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है. इस फोन के पिछले हिस्से में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे.

Nubia Pad 3D II को किया गया लॉन्च

नूबिया ने इस इवेंट के दूसरे दिन अपना एक टैबलेट भी लॉन्च किया है, जिसका नाम Nubia Pad 3D II है. इस टैबलेट में कंपनी ने पिछले हिस्से में भी दो कैमरा सेंसर्स दिए हैं, और अगले हिस्से में भी दो कैमरा सेंसर्स दिए हैं. इस टैबलेट में यूज़र्स को 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है. इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की पॉवरफुल बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 के रूप में जबरदस्त चिपसेट भी दिया गया है. 

AI Smartphone को किया गया पेश

दुनियाभर में एआई का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस वजह से MWC 2024 इवेंट के दूसरे दिन जर्मनी की एक कंपनी ने एआई स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया. इस स्मार्टफोन की खासियत है कि यह बिना किसी ऐप के ही सारे काम करता है. कंपनी का कहना है कि क्वॉलकाम और ब्रेन ने मिलकर इस एआई स्मार्टफोन का इंटरफेस तैयार किया है.

Oppo Air Glass 3

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 के दूसरे दिन ओप्पो कंपनी ने एक इनोवेटिव चश्मा भी पेश किया है, जिसका नाम Air Glass 3 है. इस कोई मामूली चश्मा नहीं है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई फीचर का इस्तेमाल किया गया है. ओप्पो का यह चश्मा लार्ज लैंग्वेज मॉडल यानी LLMs फीचर पर काम करता है, जो कि आजकल चैटबॉट सर्विस देने वाले प्रॉडक्ट्स में मिलता है.

Nothing Phone 2a

नथिंग ने इस सबसे बड़े टेक इवेंट के दूसरे दिन अपना नया स्मार्टफोन पेश किया, जिसका नाम Nothing Phone 2a है. इस फोन की चर्चाएं तो पिछले कई महीनों से काफी ज्यादा हो रही है. कंपनी ने बताया कि 5 मार्च को यह फोन ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 इवेंट में इस फोन का फर्स्ट लुक दुनिया को दिखाया है. 

Intel का AI चिपसेट

कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए चिपसेट बनाने वाली कंपनी इंटेल ने भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने इस इवेंट में AI Everywhere का ऐलान किया है, जो कि एक एआई-बेस्ड न्यू एज प्लेटफॉर्म होगा. इसके अलावा कंपनी ने इस इवेंट में एक इन-बिल्ट एआई एक्सीलेटर्स वाले चिपसेट को भी पेश किया, जिसका नाम Intel Xeon है.

यह भी पढ़ें:

MWC 2024 Day 1: सबसे बड़े टेक इवेंट के पहले दिन क्या-क्या हुआ लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! आपके Smart Appliances चुपके से कर रहे हैं जासूसी, जानें कौन-सा डेटा हो रहा है ट्रैक?
सावधान! आपके Smart Appliances चुपके से कर रहे हैं जासूसी, जानें कौन-सा डेटा हो रहा है ट्रैक?
AI Search Technology: मस्क ने नौकरी से निकाला, पराग अग्रवाल ने खड़ी कर दी अपनी AI कंपनी... अब Google से मिलाया हाथ
मस्क ने नौकरी से निकाला, पराग अग्रवाल ने खड़ी कर दी अपनी AI कंपनी... अब Google से मिलाया हाथ
Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget