एक्सप्लोरर

AI के क्षेत्र में बड़े धमाके की तैयारी में Reliance, यहां बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर, यह है प्लानिंग

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली Reliance Industries गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इसकी क्षमता 3 गीगावॉट की होगी.

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इसे गुजरात के जामनगर में बनाया जाएगा. इस सेंटर की कुल क्षमता 3 गीगावॉट होगी और दुनिया में इसका कोई मुकाबला नहीं होगा. अभी ज्यादातर ऑपरेशनल डेटा सेंटर अमेरिका में हैं और उनमें से अधिकतर की क्षमता एक गीगावट से भी कम है. आइये पूरी खबर जानते हैं.

NVIDIA के साथ हुई है साझेदारी

रिलायंस ने इस प्रोजेक्ट के लिए NVIDIA के साथ हाथ मिलाया है. इसमें लगने वाले AI सेमीकंडक्टर NVIDIA से लिया जाएगा. दोनों कंपनियों ने पिछले साल अक्टूबर में भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए साथ आने का ऐलान किया था. इस मौके पर NVIDIA के CEO Jensen Huang ने घरेलू AI प्रोडक्शन पर जोर दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत को अपनी AI खुद बनानी चाहिए. आपको इंटेलीजेंस आयात करने के लिए डेटा निर्यात नहीं करना चाहिए. अंबानी ने भी उनकी बात से सहमति जताते हुए भारत के डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को रेखांकित किया था.

ग्रीन एनर्जी से चलेगा डेटा सेंटर

डेटा सेंटर चलाने के लिए बड़ी मात्रा में एनर्जी की जरूरत होती है. कई विशेषज्ञ इसकी वजह से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जता चुके हैं. अगर गुजरात में बनने वाले डेटा सेंटर की बात करें तो इसकी ज्यादातर जरूरतें ग्रीन एनर्जी से पूरी होंगी. रिलायंस इस इलाके में सौर, पवन चक्कियां और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट लगाने पर भी विचार कर रही है. 

AI को किफायती बनाने पर है रिलायंस का जोर

मुकेश अंबानी ने भारत में AI तक लोगों की पहुंच आसान बनाने की भी बात कही थी. रिलायंस इस सेक्टर में भी टेलीकॉम सेक्टर की तरह दमदार रणनीति के साथ उतर सकती है. जियो के साथ रिलायंस ने भारत के टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर ही बदल दी थी. अंबानी ने बीते साल कहा था कि वो दुनिया में सबसे कम कीमत पर AI उपलब्ध कराना चाहते हैं ताकि ये सबके लिए किफायती और एक्सेसिबल हो.

ये भी पढ़ें-

AI के जनक ने दे दी चेतावनी, इस टेक्नोलॉजी को बताया सबसे खतरनाक! कहा- ऐसा किया तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget