एक्सप्लोरर

Motorola Razr 50 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें इस मुड़ने वाले शानदार फोन की कीमत और खासियत

Motorola Razr 50 Ultra Launch in India: मोटोरोला ने सैमसंग से पहले अपना नया फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Motorola Razr 50 Ultra Price in India: मोटोरोला ने भारत में अपना एक लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Motorola Razr 50 Ultra है. इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के रूप में एक पॉवरफुल प्रोसेसर दिया है. इसके अलावा फोन में ढेर सारे एआई फीचर्स भी दिए हैं. आइए हम आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Motorola Razr 50 Ultra हुआ लॉन्च

Motorola Razr 50 Ultra को कंपनी ने सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है. इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलेगी. यह फोन 20 जुलाई से प्राइम-डे सेल के दौरान अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा यूज़र्स इस फोन को मोटोरोला की वेबसाइट और लीडिंग रिटेल पार्टनर्स जैसे रिलायंस डिजिटल आदि से भी खरीद पाएंगे.

इस फोन के साथ यूज़र्स को लॉन्च ऑफर के रूप में Moto Buds+ फ्री मिलेगा. इसके अलावा कंपनी पहली सेल के दौरान अर्ली-बर्ड डिस्काउंट के तहत 5000 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है. इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन पर 5000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा. इन दोनों ऑफर्स का फायदा उठाकर यूज़र्स इस फोन की पहली सेल में 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

प्राइमरी डिस्प्ले: इस फोन में 6.9 इंच की LTPO pOLED स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस, 10-बिट कलर डेप्थ, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

सेकेंडरी डिस्प्ले: इस फोन का दूसरा डिस्प्ले 4 इंच की LTPO pOLED स्क्रीन, 10-बिट कलर डेप्थ, 165Hz रिफ्रेश रेट और 2400 पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इस डिस्प्ले को आप बाहरी डिस्प्ले भी कह सकते हैं.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 735 GPU का इस्तेमाल किया गया है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI ओएस के साथ आता है.

रैम और स्टोरेज: 12GB LPDDR5X रैम, 512GB UFS 4.0 स्टोरेज

रियर कैमरा:

  • मेन कैमरा 50MP का है, जो 1/1.95-इंच सेंसर साइज, OIS सपोर्ट और f/1.79 अपर्चर के साथ आता है. 
  • इसका दूसरा कैमरा 50MP के टेलीफोटो लेंस के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.0 और सेंसर साइज 1/1.95-इंच है. यह कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ आता है.

फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है.

बैटरी और चार्जिंग: 4000mAh, 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग, 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

कनेक्टिविटी: फोन में डुअल-सिम, 5G,वाई-फाई 7 802.11be,ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS समेत कई कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं.

अन्य फीचर्स: इन सभी चीजों के अलावा इस फीचर में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर, IPX8 वाटर रेसिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे कई खास फीचर्स भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: इस साल की सबसे बड़ी डील: सिर्फ ₹10,990 में घर लाएं HP का यह धांसू लैपटॉप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget