एक्सप्लोरर

आ गया Motorola का 23 मिनट में फुल चार्ज होने वाला फोन, इसमें है 60MP का फ्रंट कैमरा

Motorola Edge 40 Pro में 60MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है. आइए फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सभी डिटेल जानते हैं

Motorola Edge 40 Pro Launch : दुनिया का पहला फोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Motorola Edge 40 Pro को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा हो रही थी, और अब आखिरकार इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है. हालांकि, फोन यूरोप में लॉन्च हुआ है. भारत में फोन की लॉचिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसकी वजह से फोन लगभग 23 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है. Motorola Edge 40 Pro पहले लॉन्च हुए Edge 30 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है. आइए फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सभी डिटेल जानते हैं. 

Motorola Edge 40 Pro के फीचर्स

  • डिस्प्ले : एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले
  • रियर कैमरा : 50MP
  • फ्रंट कैमरा : 60MP फ्रंट कैमरा
  • प्रोसेसर : Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर
  • बैटरी : 4,600mAh बैटरी
  • चार्जिंग सपोर्ट : 125W फास्ट चार्जिंग
  • ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉयड 13

Motorola Edge 40 Pro में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की FHD+ एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है.  डिस्प्ले में HDR10+ का सपोर्ट है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास भी है. IP68 रेटिंग के साथ फोन वॉटर और डस्ट रसिस्टेंट है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन लेंस OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. फोन में 60MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 8k वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB टाईप-सी पोर्ट की सुविधा है.

Motorola Edge 40 Pro की कीमत

Motorola Edge 40 Pro स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज  12GB + 256GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 899 यूरो (लगभग 80,550 रुपये) है. कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें ब्लू और ब्लैक कलर उपलब्ध है. हालांकि, फोन अभी भारत में नहीं आया है.

लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

वनप्लस ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का लोगों को काफी समय से इंतजार था. CE Lite सीरीज को कंपनी बजट रेंज में लॉन्च करती है. फोन खरीदने के लिए अब वनप्लस के आधिकारिक स्टोर और अमेजन पर उपलब्ध है.  

यह भी पढ़ें - ट्विटर आपसे नहीं छीन सकता फ्री वाले ब्लू टिक, ये है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget