एक्सप्लोरर

Moto Edge 50 Pro: मोटोरोला ने लॉन्च किया एआई फीचर्स वाला पहला स्मार्टफोन, हैरान कर देंगी खूबियां

Motorola: मोटोरोला ने भारत में आज अपना एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन को एआई फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. आइए हम आपको इसकी खासियतें बताते हैं.

Moto Edge 50 Pro: मोटोरोला ने भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है, जिसका नाम Moto Edge 50 Pro है. कंपनी ने इस फोन को आज यानी 3 अप्रैल, 2024 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. यह फोन एआई फीचर्स के साथ आने वाला मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन है. इसमें कंपनी ने प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

मोटोरोला ने अपने इस एआई फीचर्स वाले फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. यूज़र्स इस फोन को Moonlight Pearl, Luxe Lavender और Black Beauty कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस फोन का वजन 186 ग्राम है. लिहाजा, यह बाकी फोन के मुकाबले में काफी हल्का भी है.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच की pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी है जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमेट, HDR10+ सपोर्ट, और SGS आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ आता है.

प्रोसेसर: इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 732 GPU के साथ आता है.

रैम और स्टोरेज: इस फोन में 8GB और 12GB के दो रैम ऑप्शन उपलब्ध हैं. इसके अलावा इसमें स्टोरेज के लिए 256GB UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI ओएस पर काम करता है. इसमें कंपनी ने तीन एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट्स का वादा किया है.

कैमरा: इस फोन का मेन बैक कैमरा 50MP के OIS सेंसर के साथ आता है. इसमें 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो मैक्रो शॉट सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा इस फोन में एक टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है जो 30x Hybrid Zoom सपोर्ट के साथ आता है. इन सभी कैमरा सेंसर्स के साथ इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में कंपनी ने 50MP का कैमरा सेंसर दिया है, जो f/1.9 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है.

बैटरी: इस फोन में कंपनी ने 4500mAh की एक बैटरी दी है. चार्जिंग के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.

फास्ट चार्जिंग: 125W के TurboPower फास्ट चार्जिंग, और 50W के TurboPower वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा इस फोन में 10W का रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. 

कनेक्टिविटी: इस फोन में डुअल-सिम, 5G, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, GLONASS, गैलीलियो, NavIC, USB 3.1 और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

ऑडियो और अन्य फीचर्स: इस फोन में Dolby Atoms सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके अलावा यह फोन IP68 डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंट, थिंकशील्ड, पैनटोन डिस्प्ले कलर कैलिब्रेशन के साथ आता है.

कीमत, बिक्री और ऑफर्स

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है. इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इस वेरिएंट में 68W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और इसकी कीमत 31,999 रुपये है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत यूज़र्स इस फोन को 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं. 

इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इस वेरिएंट में 125W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और इसकी कीमत 35,999 रुपये है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत यूज़र्स इस फोन को 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं. 

इसके अलावा यूज़र्स अगर मोटोरोला के इस नए फोन को HDFC के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदते हैं, तो उन्हें 2,250 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ 2000 रुपये का बंप-अप एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, लेकिन यह ऑफर कार्ड ऑफर के साथ मान्य नहीं होगी. 

यह फोन 9 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने आज इस फोन का एक Moonlight Pearl एडिशन भी लॉन्च किया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है और इसकी बिक्री 8 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget