एक्सप्लोरर

दुनियाभर में सबसे ज्यादा किस Web Browser का इस्तेमाल करते हैं लोग? ये रहा जवाब

आज हमें अगर कुछ भी जानना, सीखना या समझना हो तो हम सब अलग-अलग वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं. आज जानिए कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा किस ब्राउजर का इस्तेमाल लोग करते हैं.

Most Popular Web Browsers: इंटरनेट ने चीजें पहले से ज्यादा आसान और सरल बना दी है. आज महज एक क्लिक में हम दुनिया जहां की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपनी बात दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा सकते हैं. हमें आज अगर कुछ भी नया सीखना, समझना या जानना होता है तो हम फॉरेन सर्च इंजन या वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं. अमूमन अधिकतर लोग भारत में सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल करते हैं. मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप, टेबलेट आदि सभी में गूगल क्रोम ब्राउजर पहले से ही हमें मिलता है.

इसके अलावा भी लोग अलग-अलग ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा किस ब्राउजर का इस्तेमाल लोग करते हैं. दुनिया भर की कुल आबादी करीब 8 बिलियन हो चुकी है. दुनिया भर में सबसे ज्यादा पॉपुलेशन चाइना में है जिसके बाद भारत का नंबर आता है. करोड़ों लोगों की आबादी वाले इन देशों समेत अन्य देशो में सबसे ज्यादा किस वेब ब्राउजर पर लोग अपनी समस्याएं, सवाल आदि को खोजते हैं वो जानिए. 

सबसे ज्यादा इस वेब ब्राउजर का होता है यूज

स्टेट काउंटर (Statcounter) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक गूगल क्रोम ब्राउजर का मार्केट शेयर करीब 65% के आसपास रहा है. यानी 10 में से करीब 6 लोगों ने सर गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल किया. इसी तरह एप्पल के सफारी ब्राउजर का मार्केट शेयर 18.71% रहा, माइक्रोसॉफ्ट एज का 4.46%, फायरफॉक्स का 3%, सैमसंग इंटरनेट का 2.61 प्रतिशत और ओपेरा का 2.4 प्रतिशत मार्केट शेयर वर्ल्ड वाइड रहा. 


दुनियाभर में सबसे ज्यादा किस Web Browser का इस्तेमाल करते हैं लोग? ये रहा जवाब

भारत में सबसे ज्यादा ये ब्राउजर चलाते हैं लोग 

जनवरी 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच भारत में गूगल क्रोम ब्राउजर का मार्किट शेयर करीब 89% रहा. यानि 10 में से 9 लोगों ने इस ब्राउजर का इस्तेमाल किया. इसी तरह एप्पल के सफारी ब्राउजर का  मार्किट शेयर 2.32 प्रतिशत, ओपेरा 2.65 प्रतिशत, यूसी ब्राउजर 1.94 प्रतिशत, फायरफॉक्स 1.4 5% और माइक्रोसॉफ्ट एज का मार्किट शेयर 1.01 प्रतिशत रहा.


दुनियाभर में सबसे ज्यादा किस Web Browser का इस्तेमाल करते हैं लोग? ये रहा जवाब

ध्यान दें, ब्राउजर शेयर में मोबाइल, डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट आदि सभी का शेयर ध्यान में रखा गया है.

यह भी पढ़ें: नए फोन पर तगड़ी डील, Samsung Galaxy S23 Ultra पर कर सकते हैं 33,000 रुपये की बचत, यहां मिल रहा है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget