एक्सप्लोरर

हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

अगर आपके घर का बिजली बिल 3 हजार आता है. तो घर पर सोलर पैनल आपका सारा खर्च बचा सकता है. जान लीजिए इसे लगवाने में कितना आएगा खर्च और कितनी मिलेगी सब्सिडी

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बढ़ते बिजली बिलों से राहत पाने को सोलर पैनल लगवाएं.
  • 3000 बिल के लिए 3kW सोलर सिस्टम सही.
  • 8-9 पैनलों के लिए 200-250 वर्ग फीट छत जरूरी.
  • लागत 1.5-1.75 लाख, जिस पर 78,000 रुपये तक सब्सिडी.

हर कोई अपने घर के बढ़ते बिजली बिल से परेशान है. खासतौर पर गर्मियों में और सर्दियों में तो बिजली के उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल होने पर बिल काफी बढ़चढ़कर आता है. लेकिन पिछले कुछ समय में लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने के लिए एक दूसरा ऑप्शन भी मार्केट में आ चुका है. अब बहुत से लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली से जुड़ी अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं. 

अगर आपके घर का बिजली का बिल 3000 रुपये के करीब आ रहा है तो आप सोलर पैनल लगवाकर अपने इस बिल को बिल्कुल जीरो तक ले जा सकत ेहैं. सोलर लगवाने के बाद न सिर्फ बिजल बिल से निजात मिल जाती है. बल्कि सरकार की योजनाओं के जरिए सब्सिडी का फायदा भी अलग से मिलता है. चलिए आपको बताते हैं कि 3000 रुपये बिजली बिल के हिसाब से आपको कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाना चाहिए और इसमें कितना खर्च आएगा.

बिल से समझें कितने किलोवाट का सोलर है जरूरी

किसी भी घर के लिए सोलर पैनल चुनने का सबसे आसान तरीका होता है उसका बिजली का बिल देखना. अगर आपका हर महीने का औसत बिल  3000 रुपये आ रहा है. तो इसका मतलब है कि आप महीने में करीब तीन सौ से साढ़े तीन सौ यूनिट बिजली खर्च कर रहे हैं. इतनी बिजली की खपत को पूरी तरह से कवर करने के लिए आपको तीन किलोवाट 3kW क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाना एकदम सही रहेगा. 

तीन किलोवाट का सोलर सेटअप हर महीने औसतन तीन सौ से साढ़े तीन सौ यूनिट बिजली आसानी से पैदा कर देता है, जिससे आपकी बिजली की जरूरतें पूरी हो जाती हैं. इसके अलावा अगर आगे चलकर आप घर पर कोई नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या एसी बढ़ाना भी चाहते हैं. तो यह तीन किलोवाट का सिस्टम आसानी से लोड संभाल लेगा. 


हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

यह भी पढ़ें: iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें

कितने सोलर पैनल लगेंगे?

जब आप तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने का सोचते हैं. तो सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि इसके लिए छत पर कितनी जगह चाहिए और कितने पैनल लगेंगे. आजकल मार्केट में 350 से 400 वाट के हाई-एफिशिएंसी सोलर पैनल आसानी से मिल जाते हैं. जिसके हिसाब से 3 किलोवाट के लिए आपको कुल 8 से 9 पैनल लगवाने होंगे.

कितनी जगह की होगी जरूरत?

इन सभी पैनलों को लगाने के लिए आपकी छत पर लगभग 200 से 250 वर्ग फीट की खुली और धूप वाली जगह होनी चाहिए जहां पर दिनभर सीधी धूप आती रहे. अगर छत पर किसी पेड़ या पास की इमारत की छाया पड़ती है. तो पैनलों की जनरेशन कम हो सकती है. इसलिए खुली जगह का होना बहुत जरूरी है. सही एंगल पर फिट किए गए यह पैनल बिना किसी दिक्कत के अगले कई सालों तक लगातार आपको फ्री बिजली बनाकर देते रहेंगे.

कुल खर्च और सरकारी सब्सिडी 

सोलर पैनल लगवाने की शुरुआती कीमत देखकर लोग थोड़ा घबरा जाते हैं. लेकिन इसमें मिलने वाली सब्सिडी से यह खर्चा बहुत कम रह जाता है. 3 किलोवाट के ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम को लगवाने का कुल खर्च लगभग डेढ़ से पौने दो लाख रुपये के आसपास आता है. लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार इस पर करीब 78 हजार रुपये तक की सीधी सब्सिडी देती है.

जिससे आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ आधा हो जाता है. सब्सिडी मिलने के बाद आपकी लागत घटकर न के बराबर रह जाती है और हर महीने जो 3 हजार रुपये आपके बिल में बचते हैं. उससे यह पूरा खर्च महज 2 से 2.5 साल में ही वसूल हो जाता है. उसके बाद के बाकी साल आपको बिल्कुल मुफ्त बिजली मिलती है. 


हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

यह भी पढ़ें: BSNL का तगड़ा ऑफर, रिचार्ज के साथ एक्सीडेंटल बीमा और साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget