एक्सप्लोरर

WhatsApp पर चल रहा बड़ा खेल! चार राज्यों की पुलिस ने दी चेतावनी, ये काम किया तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

स्कैमर्स यूजर्स को WhatsApp पर टारगेट करने के लिए शादी का निमंत्रण कार्ड भेजते हैं. इस कार्ड में APK फाइल भी भेजा जाता है. आइए, इस स्कैम के बारे में डिटेल में जानते हैं.

WhatsApp Wedding Card Fraud: भारत में इस समय शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में स्कैमर्स की नजर आपके बैंक अकाउंट को खाली करने पर है. स्कैमर्स ने लोगों को जाल में फंसाने का एक नया तरीका खोज लिया है. इसे लेकर भारत की 4-4 राज्यों की पुलिस ने चेतावनी जारी की है. ये स्कैमर्स शादी के सीजन का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं.

WhatsApp यूजर्स को ऐसे निशाना बना रहे स्कैमर्स

Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्कैमर्स यूजर्स को WhatsApp पर टारगेट करने के लिए शादी का निमंत्रण कार्ड भेजते हैं. इस कार्ड में APK फाइल भी भेजा जाता है. जैसे ही कोई यूजर APK फाइल को अपने फोन में इंस्टॉल करता है, उसके फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाते हैं. वेडिंग कार्ड के जरिए स्कैमर्स लोगों के फोन को एक्सेस कर रहे हैं और इसके बाद जरूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं. इतना ही नहीं, स्कैमर्स लोगों को फाइनेंशियल तरीके से भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. हाल ही में राजस्थान में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां एक शख्स को 4.5 लाख रुपये गंवाने पड़े थे. 

चार राज्यों की पुलिस ने किया अलर्ट 

इस स्कैम के चलते चार राज्यों की पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है. इसमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात की पुलिस शामिल है. पुलिस ने कहा है कि कली शादी कार्ड (apk फाइल) मिलने के बाद उस पर क्लिक न करें. इससे आपके फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाएगा और फिर डिवाइस का एक्सेस स्कैमर्स के हाथ में होगा.

इन बातों का रखें ख्याल 

1. अनजान नंबरों से सावधान रहें.
2. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.
3. सॉफ्टवेयर अपडेट रखें.
4. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें.
5. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें.
6. साइबर क्राइम ब्रांच को सूचित करें.

ये भी पढ़ें-

Black Friday Sale में Google के इस फोन पर सीधे ₹34 हजार का डिस्काउंट, दोबारा नहीं मिलेगा मौका!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget