एक्सप्लोरर

iOS 18 अपडेट के बाद कई iPhone यूजर्स बेहाल, सर्वे में चला पता, आ रहीं कॉल ड्रॉप समेत ये दिक्कतें

एक सर्वे में पता चला है कि कई आईफोन यूजर्स iOS 18 अपडेट से खुश नहीं हैं. इस अपडेट के बाद से उन्हें कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

देश में कई आईफोन यूजर्स इन दिनों कॉल ड्रॉप और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. इनका कहना है कि iOS 18 पर अपडेट करने के बाद से ये परेशानियां आ रही हैं. पिछले महीने लोकलसर्किल्स ने एक सर्वे किया था, जिसमें सामने आया कि iOS 18 से बहुत यूजर्स खुश नहीं है. iOS 18 को 18.1 और 18.2 पर अपग्रेड करने के बाद भी दिक्कतें जस की तस बनी हुई है. आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

सर्वे में 45,000 लोगों ने लिया था भाग

सर्वे में सामने आया कि 10 में 6 आईफोन यूजर्स ने अपने साथ कॉल ड्रॉप और नेटवर्क संबंधी परेशानी की बात कही है. इन वजहों से आईफोन की बैटरी भी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है. इस सर्वे में 45,000 लोग शामिल थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में आईफोन यूजर्स परेशान हो रहे हैं. अधिकतर यूजर्स ने बताया है कि ऐसा उनके साथ iOS 18 अपडेट के बाद हो रहा है. हालांकि, यह बात ध्यान देने वाली है कि ये दिक्कतें उन यूजर्स के साथ ज्यादा आ रही हैं, जो iOS 18 का बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं. इस वर्जन में खामियां ज्यादा रहती हैं.

WhatsApp और Signal पर भी आ रही दिक्कत

सर्वे में शामिल कई यूजर्स ने बताया कि कनेक्टिविटी की दिक्कत WhatsApp और Signal जैसी ऐप्स पर भी आ रही है. इसलिए इनसे कॉल करना मुश्किल हो रहा है. ऐपल की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि आगामी अपडेट में इन सभी दिक्कतों का हल पेश किया जा सकता है. 

सरकार ने जारी की थी हाई-रिस्क सिक्योरिटी वॉर्निंग

सरकार के IT मंत्रालय की तरफ से बुधवार को ऐपल डिवाइसेस के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की गई थी. इसमें कहा गया था कि आउटेडेट वर्जन पर चल रहे डिवाइसेस पर साइबर अटैक का खतरा है. इसलिए अपने डिवाइस को नियमित तौर पर अपडेट करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

जल्द लौटेगा 10 रुपये वाला रिचार्ज, वैलिडिटी भी होगी लंबी, जानें कब लागू हो जाएगा TRAI का ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'काजी कैंप पर दागेंगे मिसाइल ', BJP MLA की बात पर गुस्से में ओवैसी- 'मैं अकेला वहां...'
'काजी कैंप पर दागेंगे मिसाइल ', BJP MLA की बात पर गुस्से में ओवैसी- 'मैं अकेला वहां...'
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो
Embed widget