एक्सप्लोरर

जल्द लौटेगा 10 रुपये वाला रिचार्ज, वैलिडिटी भी होगी लंबी, जानें कब लागू हो जाएगा TRAI का ऑर्डर

TRAI ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस-ओनली प्लान लाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही STV की वैलिडिटी 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई थी. इस फैसले से 15 करोड़ यूजर्स पर असर पड़ेगा.

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने पिछले महीने एक आदेश जारी कर टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस-ओनली प्लान लाने का आदेश दिया था. अब TRAI ने नई गाइडलाइंस जारी की है. इसके मुताबिक, जियो, एयरटेल, BSNL और वोडाफोन आइडिया को 10 रुपये वाला एक टॉप-अप वाउचर लॉन्च करना होगा. साथ ही उनके लिए पहले से सेट 10 रुपये के बेंचमार्क को हटा दिया गया है. आइये जानते हैं कि नई गाइडलाइंस में और क्या कहा गया है और TRAI का वॉइस-ओनली प्लान लाने का आदेश कब तक लागू होगा.

ये होंगे रिचार्ज प्लान से संबंधित नए नियम

TRAI ने 10 रुपये मूल्यवर्ग के डिनोमिनेशन की जरूरत को खत्म कर दिया है. अब टेलीकॉम कंपनियां अपनी मर्जी से किसी भी कीमत का टॉप-अप वाउचर जारी कर सकती है. इसके साथ ही फिजिकल रिचार्ज के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है. दरअसल, आजकल अधिकतर लोग ऑनलाइन रिचार्ज करने लगे हैं. ऐसे में फिजिकल रिचार्ज की लोकप्रियता कम हो रही है.

STV की वैलिडिटी बढ़ाई गई

TRAI ने स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) की वैलिडिटी 90 दिनों से बढ़ाकर एक साल कर दी है. इसका मतलब है कि टेलीकॉम कंपनियां अब 365 दिनों तक की वैलिडिटी वाले STV इश्यू कर सकती है. इन सभी फैसलों का फायदा देश में 2G नेटवर्क यूज करने वाले करीब 15 करोड़ यूजर्स को होगा. इसके अलावा डुअल सिम यूज करने वाले कई ग्राहकों के लिए यह फायदेमंद रहने वाला है.

कब लागू होगा वॉइस-ओनली प्लान वाला आदेश?

टेलीकॉम रेगुलेटर ने 23 दिसंबर, 2024 को सभी टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान लाने का आदेश दिया था. इसके लिए कंपनियों को एक महीने का समय दिया गया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के आखिर तक कंपनियां ऐसे प्लान लॉन्च कर सकती है. ये प्लान आने के बाद डेटा यूज नहीं करने वाले ग्राहकों को मजबूरी में डेटा के पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Android के इन फीचर्स के लिए तरसते हैं iPhone यूजर्स, नहीं है कोई मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget