एक्सप्लोरर

बड़ी खबर ! नए साल से महंगे हो सकते हैं Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान, इतने बढ़ सकते हैं दाम

भारतीय एयरटेल और जियो अपने मोबाइल प्लांस की कीमतें नए साल से बढ़ा सकती है. हर प्लान में कितने फ़ीसदी की बढ़ोतरी होगी ये जानिए. आने वाले 3 सालों के लिए ये प्लान लगातार बढ़ेंगे. 

Mobile Recharge Plan: क्रिसमस और नए साल को लेकर लोग बेहद खुश हैं. नए साल के उत्साह को थोड़ा फीका करने के लिए एक खबर सामने आई है. दरअसल, नए साल से मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं. टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा टैरिफ में वृद्धि की जा सकती है. टेलीकम्युनिकेशन की दिग्गज कंपनी जियों और एयरटेल  रेवेन्यू और मार्जिन को बढ़ाने के लिए मौजूदा प्लांस की कीमतों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं. बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो और एयरटेल सहित अन्य दूरसंचार ऑपरेटर अगले 3 वर्ष यानी फाइनेंसियल ईयर 2023, फाइनेंसियल ईयर 2024 और फाइनेंसियल ईयर 2025 में लगातार टैरिफ में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं. इसका मतलब ये है कि आने वाले 3 सालों में हर चौथी तिमाही में यूजर को मोबाइल रिचार्ज प्लांस की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकम्युनिकेशन कंपनियां ये फैसला राजस्व और मार्जिन पर बढ़ रहे दबाव के चलते ले सकती हैं. हलाकि इस साल की तीसरी तिमाही में इस बार एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया (VI) और जियो का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व यानी एआरपीयू मामूली रूप से बड़ा है. अगर नए साल से प्लान्स में बढ़ोतरी होती है तो कंपनियों को इससे जरूर फायदा होगा. 

एयरटेल पहले भी बड़ा चुका है प्लांस के दाम

 भारतीय एयरटेल ने अपने कुछ प्लान्स के दाम अभी से बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. कंपनी ने 99 रूपये वाले प्लान की कीमत अब 155 रूपये कर दी है. पहले इस प्लान के तहत लोगों को 18 दिन के लिए 1GB डाटा, 100 मैसेज, एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक और Z5 प्रीमियम एक्सेस दिया जाता था, जो अब लोगों को 155 रूपये में मिल रहा है. कंपनी ने ये प्लान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और यूपी ईस्ट सहित चुनिंदा रूरल सर्कल में शुरू किया था. 

बढ़े JIO-Airtel के ग्राहक 

पिछले कुछ महीनों के भीतर भारतीय एयरटेल और जियो दोनों के ग्राहकों में वृद्धि हुई है. जियो और एयरटेल के बीच इस वक़्त कड़ी टक्कर देखी जा रही है, दूसरी तरफ VI यानी वोडाफोन-आईडिया इस वक्त लगातार अपने कस्टमर खो रहा है. हालांकि कंपनी एयरटेल और जियो की तुलना में लगातार आकर्षक प्लान ग्राहकों के लिए ला रही है जिससे वह अपने कस्टमर बनाए रख सके और अपना मुनाफा बढ़ा सके. 

JIO-Airtel ने शुरू की 5जी सेवा 

कुछ समय पहले ही भारतीय एयरटेल और जियो ने देश के कुछ प्रमुख शहरों में 5G नेटवर्क की सेवा शुरू कर दी है. इसके चलते भी vodafone-idea को भारी नुकसान कस्टमर बेस पर हुआ है. VI इस वक्त नुकसान से गुजर रहा है जो फिलहाल 5G नेटवर्क को लागू करने की स्थिति में नहीं है. दूसरी तरफ, जियो और एयरटेल लगातार अपनी 5G सेवा को अलग-अलग हिस्सों में फैलाने का काम कर रहे हैं और माना जा रहा है कि आने वाले 1 से 2 साल में ये दोनों कंपनियों के 5G नेटवर्क देशभर में लोगों को मिलने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें:

बिना नंबर सेव किए भी सीधे WhatsApp पर भेज सकते हैं मैसेज... जानिए क्या है वो तरीका  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ऑफिस के सारे काम करेगा ChatGPT! OpenAI ने लॉन्च किया नया टूल, जानें यूजर्स को कैसे होगा फायदा
अब ऑफिस के सारे काम करेगा ChatGPT! OpenAI ने लॉन्च किया नया टूल, जानें यूजर्स को कैसे होगा फायदा
करोड़ों Chrome यूजर्स के लिए Google का अलर्ट! तुरंत करें ये काम नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
करोड़ों Chrome यूजर्स के लिए Google का अलर्ट! तुरंत करें ये काम नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
USB Cable Safety Tips : USB Cable भी हो सकती है आपकी डिवाइस के लिए खतरनाक, खरीदते समय जरूर चेक करें ये चीजें
USB Cable भी हो सकती है आपकी डिवाइस के लिए खतरनाक, खरीदते समय जरूर चेक करें ये चीजें
अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम
अब अच्छी फोटो के लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं, यह नई टेक्नोलॉजी बदल देगी पूरा गेम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget