एक्सप्लोरर

यहां खेला जाता है मोबाइल फेंकने का गेम, दिलचस्प है इस अजीब खेल के शुरू होने वजह

मोबाइल फोन फेंकने वाले इस खेल की शुरुआत सन् 2000 में हुई. Fennolingua नाम की एक अनुवाद करने वाली कंपनी ने फ़िनलैंड के सवोनलिनना में पहली बार इस खेल का आयोजन किया था.

Mobile Throwing Game : भाला फेंकने के गेम के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मोबाइल फेंकने के गेम के बारे में सुना है? जी हां,  फिनलैंड देश में हर साल अगस्त में वर्ल्ड मोबाइल फोन थ्रोइंग चैंपियनशिप होती है. मोबाइल फोन फेंकना वास्तव में फिनलैंड में एक ऑफिशियल गेम है. हम लोग कभी न कभी चलते-फिरते अपने मोबाइल को फेंक देते हैं. कभी किसी कॉल से इरिटेट होकर तो कभी खराब नेटवर्क की वजह से, लेकिन किसी देश में मोबाइल फेंकने का गेम वाकई हैरान करने वाला है. आइए इस खेल के बारे में थोड़ा और डिटेल में जानते हैं. 

कैसे शुरू हुआ यह अजीब खेल? 

मोबाइल फोन फेंकने वाले इस खेल की शुरुआत सन् 2000 में हुई. Fennolingua नाम की एक अनुवाद और व्याख्या करने वाली कंपनी ने फ़िनलैंड के सवोनलिनना में पहली बार इस रोमांचक खेल का आयोजन किया. अब सवाल है कि इस कंपनी ने यह अजीब-सा काम क्यों किया? दरअसल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों और अन्य लोगों को मोबाइल फोन फेंकने के लिए इसलिए कहा था, जिससे उनकी हताशा (फ्रस्ट्रेशन) कम हो सके.

क्या लोगों ने अपने ही मोबाइल फेंके?

अगर आप अभी तक यह सोच रहे हैं कि लोगों ने अपने मोबाइल फेंके तो आप गलत है. लोगों ने कंपनी की तरफ से दिए गए मोबाइल फेंके थे. अंत में, जिसने सबसे ज्यादा दूरी तक फोन फेंका उसे विजेता घोषित किया गया. इस गेम को लोगों ने बहुत पसंद किया. अब और क्या था? 2000 के बाद से हर साल अगस्त में, फ़िनलैंड ने मोबाइल फ़ोन थ्रोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन करना शुरू कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक और अमेरिका सहित कई अन्य देशों ने इस खेल को अपनाया और राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी शुरू कर दी.

फेंकने के लिए मोबाइल आते कहां से हैं?

कई कंपनियां इस दिलचस्प खेल आयोजन को स्पॉन्सर करती हैं. वे कंपनियां ही गेम में फोन फेंकने के लिए फोन प्रोवाइड करती हैं. हालांकि, एक शर्त भी है कि फोन का वजन 220 ग्राम से 400 ग्राम के बीच होना चाहिए. खेल में प्रतिभागियों को वह मोबाइल फोन चुनने की आजादी मिलती है जिसे वे फेंकना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें - इस शख्स ने खरीदा था दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget